मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने 'गलती से' खोला था इंडिगो प्लेन का इमरजेंसी गेट, उन्होंने माफी मांगी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के इमरजेंसी गेट खोलने के मामले में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,'''तेजस्वी सूर्या द्वारा गलती से खुला IndiGo प्लेन क…

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने 'गलती से' खोला था इंडिगो प्लेन का इमरजेंसी गेट, उन्होंने माफी मांगी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने 'गलती से' खोला था इंडिगो प्लेन का इमरजेंसी गेट, उन्होंने माफी मांगी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के इमरजेंसी गेट खोलने के मामले में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,'''तेजस्वी सूर्या द्वारा गलती से खुला IndiGo प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया गया था| केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए उन्होंने देरी के लिए माफी भी मांगी|



 BJP नेता तेजस्वी सूर्या की इंडिगो घटना पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,'''घटना जमीन पर हुई थी। घटना के बाद तेजस्वी सूर्या(BJP सांसद) ने जानकारी दी जिसके आधार पर सभी नियमों का पालन किया गया। सभी प्रकार के जांच के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी। उन्होंने देरी के लिए माफी भी मांगी|



सिंधिया ने कहा,'तथ्यों को देखना जरूरी है। फ्लाइट के ग्राउंड पर होने पर गलती से दरवाजा उनके द्वारा खोल दिया गया था और सभी जांच के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने गलती के लिए माफी भी मांगी है|



आपको बता दें,'' घटना चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो 6E फ्लाइट 7339 ??ें 10 दिसंबर की है| फ्लाइट में तेजस्वी सूर्या के साथ तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई भी थे|  तेजस्वी सूर्या ने प्लेन का इमरजेंसी डोर ओपन कर दिया था| इससे दो घंटे तक फ्लाइट लेट हो गई थी।


इंडिगो के बयान के अनुसार, एक यात्री ने बोर्डिंग के दौरान विमान का इमरजेंसी डोर ओपन कर दिया था। इसके बाद उसने अपने ऐक्शन के लिए माफी भी मांगी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) के अनुसार, एयरक्राफ्ट की अनिवार्य इंजीनियरिंग जांच हुई जिससे प्रस्थान में देरी हुई।



 रिपोर्ट के मुताबिक, एक चश्मदीद ने दावा किया कि तेजस्वी सूर्या ने ही प्लेन का इमरजेंसी गेट खोला था और उनसे माफी मांगने के लिए भी कहा गया| चश्मदीद ने बताया, 'फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी और केबिन क्रू यात्रियों को सेफ्टी प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दे रहे थे| इसी दौरान लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इमरजेंसी गेट का लीवर खींच दिया, जिससे दरवाजा खुल गया\ इसके बाद सभी यात्रियों को प्लेन से उतारा गया और बस में बिठाया गया|



इंडिगो के बयान के अनुसार,'एयरलाइन अथॉरिटी और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ा और फ्लाइट के दोबारा उड़ान भरने में दो घंटे की देरी हुई| यह नियमों का उल्लंघन था| इसलिए सांसद से माफी मांगने को कहा गया| सांसद की ओर से माफीनामा जारी करने के बाद ही उन्हें दोबारा बैठने की इजाजत दी गई|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।