मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

India vs England 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

अहमदाबाद : भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया| भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भी अहमदाबाद के नर…

India vs England 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त
India vs England 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया| भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी  स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया है| तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है|भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं।




इंग्लैंड की टीम ने जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारी के दम पर भारत को तीसरे टी-20 में आठ विकेट से हरा दिया है। मेहमान टीम ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। भारत के 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने दस गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर बाजी अपने नाम कर ली।


इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 52 गेंदों में 83 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने भी 28 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 77 रनों की अटूट साझेदारी की।


भारत के 157 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जेसन रॉय के रूप में पहला झटका लगा है| रॉय को चहल ने अपनी फिरकी में फंसाकर आउट किया| जेसन केवल 9 रन ही बना सके| इंग्लैंड को पहला झटका 23 रन के स्को पर लगा है| रॉय के आउट होने के बाद डेविड मलान बल्लेबाजी के लिए आए हैं| डेविड मलान ने 18 और जेसन रॉय ने 9 रन बनाए| भारत की ओर से चहल और सुंदर को 1-1 विकेट मिला|




इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया| भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए| विराट कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 27वां अर्धशतक जमाया| हार्दिक ने 15 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली| कोहली ने 46 गेंद पर 77 रनों की नाबाद पारी खेली|  इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे, क्रिस जॉर्डन को 2 विकेट मिला| 




भारतीय टीम की पारी शुरू में लड़खड़ाई गई है| भारत के 3 विकेट सस्ते में आउट हो गए हैं| भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, राहुल बिना रन बनाए मार्क वुड की गेंद पर क्लिन बोल्ड आउट हो गए| रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हो चुके हैं| ऋषभ पंत 25 रन बनाकर आउट हुए| पंत के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर भी क्रीज पर नहीं रूक पाए| भारत को 5वां झटका 86 रन के स्कोर पर गिरा है|  पंत के बाद श्रेयस केवल 9 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।