मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IPL-2021 Suspended: कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए रद्द किये गए IPL के सभी बचे हुए मैच

नई दिल्ली: आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों में कोरोना के संक्रमण होने की खबर के सामने आने के बाद बीसीसआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) को ??स सीजन के लिए suspended कर दिया गया है| बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला…

IPL-2021 Suspended: कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए रद्द किये गए IPL के सभी बचे हुए मैच
IPL-2021 Suspended: कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए रद्द किये गए IPL के सभी बचे हुए मैच | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों में कोरोना के संक्रमण होने की खबर के सामने आने के बाद बीसीसआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) को ??स सीजन के लिए suspended कर दिया गया है| बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया,''आईपीएल इस सीजन के लिए निलंबित कर दिया गया है|



BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'हम देखेंगे कि क्या इस साल आईपीएल आयोजन के लिए कोई उपयुक्त समय मिल सकता है। यह सितंबर हो सकता है लेकिन अभी यह केवल कयास होंगे। अभी की स्थिति यह है कि हम टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कर रहे हैं।'


लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, 'टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।'लीग के आयोजकों ने औपचारिक बयान भी जारी किया और कहा कि उसके खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है।



बयान में कहा गया है, 'इंडियन प्रीमियर लीग संचालन परिषद (आईपीएल जीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक आपात बैठक में आईपीएल 2021 को तुरंत प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का सर्वसम्मत फैसला किया।' इसमें कहा गया है, 'बीसीसीआई खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और आईपीएल के आयोजन में शामिल अन्य भागीदारों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता। यह फैसला सभी हितधारकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया।'



आईपीएल ने इसके साथ ही कहा कि बीसीसीआई खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अपनी तरफ से हर तरह के प्रयास करेगा। आईपीएल में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आईपीएल ने कहा कि यह मुश्किल समय है विशेषकर भारत में और हमने कुछ सकारात्मकता और खुशी लाने की कोशिश की लेकिन अब जरूरी है कि टूर्नामेंट निलंबित किया जाए और हर कोई इस मुश्किल दौर में वापस अपने परिवार और प्रियजनों के पास चला जाए।





बता दें, जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाए गए, जिसके बाद आईपीएल को मंगलवार (4 मई) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया। कई टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों के लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बीसीसीआई ने ये बड़ा फैसला लिया है।


 आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल 2021 को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।



इससे पहले सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच को स्थगित करना पड़ा था।




 खबरें आ रही थीं कि आईपीएल के बचे हुए सभी मैच मुंबई में कराए जाएंगे, लेकिन साहा के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल को फिलहाल सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। आईपीएल के अभी तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) कैंप से बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी की भी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईपीएल 2021 बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में खेला जा रहा था। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।