नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ है। कोरोना के प्रसार पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाया हुआ है। कोरोना संकट के बीच मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि 'दिल्ली में 72 लाख राशन कार्ड धारकों को 2 महीने राशन मुफ्त दिया जाएगा|
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने मुफ़्त में राशन दिया जाएगा, दिल्ली में लगभग 72 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा| उन्होंने कहा कि, ''दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके|
उन्होंने कहा कि, ''''हर मजदूर के खाते में ₹5000-₹5000| Lockdown गरीब लोगों के लिए आर्थिक संकट पैदा कर देता है। पिछले हफ्ते हमने मज़दूरों के खाते में ₹5000-₹5000 की सहायता राशि डाली थी।| केजरीवाल ने कहा कि,''यह राजनीति का नहीं, इंसानियत का समय है। इस कठिन दौर में मेरी सभी से अपील है कि एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।
केजरीवाल सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय:
दिल्ली में 72 लाख राशन Card धारको को अगले 2 महीने का राशन मुफ़्त में दिया जाएगा
केजरीवाल सरकार का दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय:
पिछले साल की तरह इस साल भी दिल्ली के सभी Auto चालकों और Taxi चालकों को ₹5000 - ₹5000 की सहायता राशि दी जाएगी ।