मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उनके फै़सले का सम्मान करते हैं': विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी पद से खुद को अलग कर लिया है| विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी के छोड़ने के फैसले पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क…

उनके फै़सले का सम्मान करते हैं': विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
उनके फै़सले का सम्मान करते हैं': विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी पद से खुद को अलग कर लिया है| विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी के छोड़ने के फैसले पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा,''राजीव शुक्ला ने कहा,'''हम विराट कोहली के फैसले का सम्मान करते हैं। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है और एक टेस्ट कप्तान के रूप में, उन्होंने हमें अधिकतम जीत दिलाई।



बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा,'विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दिया। उनके (विराट कोहली) फै़सले का सम्मान करते हैं। उनका ना केवल भारतीय क्रिकेट में बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी बड़ा योगदान रहा। BCCI उनके योगदान की सरहाना करती है। उम्मीद है वे टीम को एक खिलाड़ी के रूप में सहयोग देते रहेंगे|




गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रिका के साथ हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की करारी हार हुई थी। इसके बाद कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देते हुए विराट कोहली ने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- 7 साल से भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी करना शानदार रहा| बता दें कि 2014 में विराट कोहली को टेस्ट की कप्तानी मिली थी| धोनी के टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था|



 बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी| वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने कोहली को वनडे टीम की कप्तानी पद से हटा दिया था| 



आज क्रिकेटर विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफा देते हुए विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा,''टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए हर रोज 7 साल की कड़ी मेहनत, और अथक परिश्रम की, मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है और वहां कुछ भी नहीं छोड़ा है| हर चीज को किसी न किसी स्तर पर रुकना पड़ता है और मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में, यह समय अब है| उन्होंने कहा, "मैं बीसीसीआई को इतने लंबे समय तक अपने देश का नेतृत्व करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम के उन सभी साथियों को जिन्होंने पहले दिन से भरपूर साथ दिया और और किसी भी स्थिति में कभी हार नहीं मानी|


https://www.thevirallines.net/kohlis-resignation-after-the-humiliating-defeat-in-south-africa-virat-kohli-also-gave-up-the-captaincy-of-the-test


कोहली ने लिखा, 'इस सफर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन मेरी कोशिशों और भरोसे में कभी कमी नहीं आई| विराट के ट्वीट पर बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया है| बीसीसीई ने लिखा, 'टीम इंडिया के कप्तान कोहली को उनकी प्रेरणादायी नेतृत्व क्षमता के लिए बधाई देती है जिसने टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया| उन्होंने भारत की 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी जिसमे से 40 टेस्ट में भारत को जीत दिलाई|


https://www.thevirallines.net/cricket-news-sa-vs-ind-3rd-test-south-africa-beat-india-by-7-wickets-and-clinch-the-series-2-1


बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा,'टीम इंडिया के कप्तान के रूप में शानदार कार्यकाल के लिए विराट कोहली को बधाई। विराट ने टीम को एक क्रूर फिट इकाई में बदल दिया जिसने भारत और बाहर दोनों जगह सराहनीय प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट जीत खास रही|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।