मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 271202 नए मामले, 314 लोगों की कोरोना से हुई मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले आए और 1,38,331 रिकवरी हुईं। देश में पिछले 24 घंटों में 314 लोगों की कोरोना से…

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 271202 नए मामले, 314 लोगों की कोरोना से हुई मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 271202 नए मामले, 314 लोगों की कोरोना से हुई मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले आए और 1,38,331 रिकवरी हुईं। देश में पिछले 24 घंटों में 314 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।  देश में आज यानी रविवार को  कल यानी शनिवार से 2,369 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,68,833 मामले आए थे।



हालांकि कोरोना की पोजिटीविटी दर में कमी देखने को मिली है, पोजिटीविटी दर अब 16.66 से घटकर 16.28 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 1,38,331 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 314 लोगों की मौत हुई है। 



अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 15,50,377 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,50,85,721 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,86,066 हो गई है।





  • ओमिक्रोन केसों में आई तेजी, 28.17 फीसद बढ़े मामले
    वहीं अब ओमिक्रोन के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में इसके कुल 7,743 मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले इसमें 28.17 फीसद का उछाल देखने को मिला है।



टेस्टिंग में आई कमी

भारत में शनिवार को कोरोना टेस्टिंग की संख्या में कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में केवल 16.65 लाख टेस्ट किए गए। वहीं शुक्रवार को 17.87 लाख कोरोना के टेस्ट किए गए थे। हालांकि त्योहारों की वजह से इसमें कमी हो सकती है। गौरतलब है भारत में कोरोना महामारी शुरू होने से अब तक 70.24 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।



वैक्सीनेशन की संख्या 156.76 करोड़ के पार पहुंची

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार द्वारा चलाया जा रहा वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से काम कर रहा है। देश में कुल वैक्सीनेशन डोज की संख्या अब 156.76 करोड़ के पार पहुंच गई है। 





''''':सक्रिय मामले: 15,50,377 
कुल रिकवरी: 3,50,85,721
 कुल मौतें: 4,86,066 
कुल वैक्सीनेशन: 1,56,76,15,454 
ओमिक्रोन के कुल मामले: 7,743:'''


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।