जोहान्सबर्ग: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेला गया दूसरा टेस्ट साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रनों का टारगेट था| जिसे साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत की जोहान्सबर्ग के मैदान पर 29 सालों में ये पहली हार है| इस मुकाबले से पहले भारत ने यहां खेले 5 टेस्ट मैचों में से दो में जीत हासिल की थी, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। पिछले 29 साल में साउथ अफ्रीका की टीम कभी भी भारतीय टीम को मात नहीं दे पाई है, लेकिन आज ये सिलसिला भी टूट गया।
दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रनों का टारगेट था| तीसरे दिन की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन था| यहां से मेजबानों को जीत के लिए वर्षा प्रभावित चौथे दिन 122 रन और बनाने थे| जोहान्सबर्ग टेस्ट के चौथे दिन पहले दो सत्र बारिश में धुल जाने के बाद 34 ओवरों का ही खेल हुआ, तो उसने तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया| कप्तान डीन एल्गर की, जिन्होंने नाबाद 96 रन बनाए| भारत के लिए दिन का एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ही ले सके|
दक्षिण अफ्रीका की जीत में बड़ा किरदार टीम के कप्तान डीन एल्गर ने अदा किया। उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए 188 गेंदों पर 96 रनों की नाबाद और यादगार पारी खेली। मुकाबले के तीसरे दिन से लेकर अफ्रीका को मैच जीतने तक एल्गर टीम इंडिया के सामने दीवार बनकर खड़े रहे।
पहले विकेट के लिए एल्गर और एडेन मार्करम ने 47 रन जोड़े। इस साझेदारी को शार्दूल ठाकुर ने मार्करम (31 रन) को आउट कर तोड़ा। कीगन पीटरसन 28 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। SA ने दूसरा विकेट 93 पर गंवाया था। तीसरे विकेट के लिए टीम इंडिया को लंबा इंतजार करना पड़ा और रैसी वान डेर डूसेन का विकेट मोहम्मद शमी के खाते में आया। डूसेन का कैच पहली स्लिप में चेतेश्वर पुजारा ने पकड़ा। वह 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के लिए एल्गर और डूसेन ने 159 गेंदों पर 82 रन जोड़े।
Ind vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हुई। के.एल. राहुल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज मार्को जेनसेन ने 4 विकेट लिए।
Ind vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 229 रन पर ऑल आउट हुई। इससे पहले भारत की टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी। पहली पारी के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास 27 रन की बढ़त है।