मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

PM Security Breach: गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी, जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा

नई दिल्‍ली: गृह मंत्रालय ने 05.01.2022 को प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है| आज देर शाम गृह मंत्रालय (एमएचए) ने प…

PM Security Breach: गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी, जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा
PM Security Breach: गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी, जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  गृह मंत्रालय ने 05.01.2022 को प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है| 



आज देर शाम गृह मंत्रालय (एमएचए) ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 05 जनवरी को फिरोजपुर, पंजाब की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर चूक की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है|



तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व सुधीर कुमार सक्सेना, सचिव (सुरक्षा), कैबिनेट सचिवालय करेंगे और इसमें बलबीर सिंह, संयुक्त निदेशक, आईबी और एस सुरेश, आईजी, एसपीजी शामिल होंगे। समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने की सलाह की सलाह दी गई है|



बता दें कि बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा पहुंचे थे जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था| लेकिन बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते पीएम ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया. जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह तय किया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करेंगे, जिसमें 2 घंटे से अधिक समय लगना था|


https://www.thevirallines.net/india-news-pm-modi-security-breach-matter-reached-the-supreme-court-hearing-will-be-held-on-friday


'जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह फैसला लिया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करेंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगेगा|' स्मारक से लगभग 30 किमी दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क को बंद कर रखा था| प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे|



https://www.thevirallines.net/india-news-pm-modi-was-stuck-on-a-flyover-for-15-20-minutes-in-bathinda-punjab-due-to-protests-this-was-major-lapse-in-pm-s-security


उधर प्रधानमंत्री के दौरे में हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए पंजाब सरकार ने उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है| जांच टीम तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी| पंजाब सरकार ने कहा कि,''राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।