मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सौरव गांगुली को फिर सीने में दर्द की शिकायत, अपोलो अस्पताल में भर्ती

कोलकाता: बीसीसीआई प्रमुख और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत आज फिर बिगड़ गई। सीने में दर्द होने के बाद बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराय…

सौरव गांगुली को फिर सीने में दर्द की शिकायत, अपोलो अस्पताल में भर्ती
सौरव गांगुली को फिर सीने में दर्द की शिकायत, अपोलो अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: बीसीसीआई प्रमुख और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत आज फिर बिगड़ गई। सीने में दर्द होने के बाद बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।




सौरव गांगुली के एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि सीने में बेचैनी की शिकायत पर उन्हें भर्ती कराया गया है, वह कुछ बेचैनी महसूस कर रहे थे। कोलकाता पुलिस ने बेहाला स्थित उनके आवास से आसानी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाया, इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 22 जनवरी को सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी एंजियोप्लास्टी हुई थी।




हाल ही में (2 जनवरी 2021 को) इस पूर्व क्रिकेटर को हल्का दिल का दौरा भी पड़ा था, जिसके बाद कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी| तब डॉक्टरों ने बताया था कि दादा के हार्ट की तीनों आर्टरी में ब्लॉकेज है| लेकिन एक आर्टरी की एंजियोप्लास्टी करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन निगरानी में रखने के बाद छुट्टी दे दी थी | 5 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद सौरव गांगुली को डिस्चार्ज किया गया था|



बुधवार को एक बार बार फिर गांगुली ने दर्द की शिकायत की और उन्हें इस बार अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है|  सौरव गांगुली के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल का बयान आया है। बयान में कहा गया है कि, '48 वर्षीय सौरव गांगुली सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां चेकअप कराने के लिए आए थे। पिछली बार अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके पैरामीटर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर्स स्थिर हैं।' वहीं, देर शाम वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर सपतार्सी बासु और सरोज मंडल ने उनकी जांच की। कल यानी गुरुवार को अपोलो अस्पताल के डॉक्टर आफताब खान डॉ. देवी शेट्टी की मौजूदगी में गांगुली को स्टेंट लगाएंगे।



बीसीसीआई प्रमुख गांगुली को एक बार फिर एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ सकता है। गांगुली को अगले 48 घंटे में एक और स्टेंट लगाया जा सकता है। दरअसल, पिछली बार जब गांगुली को हार्ट अटैक आया था, तब भी उनका एंजियोप्लास्टी किया गया था। साथ ही एक स्टेंट भी लगाया गया था। उस समय वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि गांगुली के तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया। इनमें से एक धमनी 90 फीसदी तक ब्लॉक थी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।