T20 World Cup 2022: आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया
ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया। कप्तान एवं ओपनर एंडी बालबिर्नी (62) के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से क्वालीफायर आयरलैं…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
T20 World Cup 2022: आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया | फ़ोटो: TVL News
ICC T20 World Cup 2022:आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया। कप्तान एवं ओपनर एंडी बालबिर्नी (62) के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से क्वालीफायर आयरलैंड ने खिताब के दावेदार इंग्लैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप के वर्षा से बाधित सुपर-12 मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर तहलका मचा दिया।
कप्तान एवं ओपनर एंडी बालबिर्नी (62) के शानदार अर्धशतक से क्वालीफायर आयरलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में बुधवार को 19.2 ओवर में 157 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया था। बारिश के कारण बाधित मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हराया।
इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत हासिल की थी और 10 ओवर में ही 100 रन के आसपास बना लिए थे। हालांकि, इंग्लैंड की तरफ से अच्छी गेंदबाजी हुई और टीम 19.2 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की तरफ से 3-3 विकेट मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टोन को मिले, जबकि 2 विकेट सैम कुर्रन को मिले।
इंग्लैंड की टीम 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। कप्तान बटलर खाता नहीं खोल सके। महज 29 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उसके दोनों ओपनर महज 14 रन जोड़ सके। मैच के दौरान जब बारिश आई तब इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में 105 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। मोइन अली (24) और लियम लिविंगस्टन (1) क्रीज पर थे। इंग्लैंड की टीम डकवर्थ लुईस के मेथड के हिसाब से 5 रन पीछे थी। यही कारण रहा कि आयरलैंड को जीत नसीब हुई। इंग्लैं??? के लिए ये बड़ी हार है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।