मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या: हमलावरों ने बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा, ईंट से कुचला सिर

गाजियाबाद: गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर दरोगा कुंवरपाल सिंह के बेटे वरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर उसे बुरी तरह पीटा और फिर ईंट से सिर कुचल दिया। घटना का एक वीडियो…

गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या: हमलावरों ने बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा, ईंट से कुचला सिर
गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या: हमलावरों ने बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा, ईंट से कुचला सिर | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस के रिटायर दरोगा कुंवरपाल सिंह के बेटे वरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर उसे बुरी तरह पीटा और फिर ईंट से सिर कुचल दिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 35 वर्षीय वरुण सड़क पर पड़ा हुआ है और दूसरा व्यक्ति उस पर ईंटों से हमला कर रहा है।



घटना गाजियाबाद के टीलामोड थाना क्षेत्र में लोनी रोड पर मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। मृतक वरुण के पिता कुंवरपाल सिंह दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं। रिटायरमेंट के बाद वे गांव जावली में दूध डेयरी चलाते हैं। 



दरोगा कुंवरपाल सिंह का बेटा अरुण अपने दोस्तों के साथ डिनर करने भोपुरा गया था। ओप्स किचन रेस्टोरेंट के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर  अरुण का कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दिया। हमलावर युवकों ने अरुण के दोस्तों को भी पीटा। बीच सड़क पर हमलावरों ने वरुण को बुरी तरह पीटा और फिर ईंट से सिर कुचल दिया। 



मारपीट की यह पूरी घटना किसी ने रिकॉर्ड कर ली। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में  देखा जा सकता है कि जमीन पर बेसुध पड़े अरुण को हमलावर ईंट से मारता हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये| इसके बाद दोस्त उसे (घायल अरुण) अस्पताल ले जा रहे थे... लेकिन रास्ते में ही अरुण की मौत हो गई।



गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि,'' थाना क्षेत्र टीलामोड में दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। मामले में FIR दर्ज कर ली गई हैं| घटना का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।