मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया: दो बार की चैंपियन WI टी20 वर्ल्ड कप से 'OUT', IRE सुपर-12 में 'IN'

ऑस्ट्रेलिया: T20 World Cup 2022: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से बाहर कर दिया| टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 11वें मैच में आयरलैंड ने 2 बार की टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज…

आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया: दो बार की चैंपियन WI टी20 वर्ल्ड कप से 'OUT', IRE सुपर-12 में 'IN'
आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया: दो बार की चैंपियन WI टी20 वर्ल्ड कप से 'OUT', IRE सुपर-12 में 'IN' | फ़ोटो: TVL News

ऑस्ट्रेलिया: T20 World Cup 2022: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से बाहर कर दिया| टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 11वें मैच में आयरलैंड ने 2 बार की टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। पहला मैच जिम्बाब्वे से हारने के बाद आयरलैंड ने लगातार दो मैच जीतकर सुपर-12 में एंट्री कर ली|



वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। 



आयरलैंड के लिए बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। लॉर्कन टकर 35 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। 



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कायेल मेयर्स के रूप में लगा। बैरी मैकार्थी की गेंद पर कायेल मेयर्स 5 गेंद पर एक रन बनाकर टेक्टर को कैच थमा बैठे। आयरलैंड को दूसरी सफलता सिमी सिंह ने दिलाई। सिमी सिंह ने जॉनसन चार्ल्स को कर्टिस कैंपर के हाथों कैच कराया। चार्ल्स  18 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।



वेस्टइंडीज को तीसरा झटका इविन लुईस के रूप में 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। इविन लुईस ने गैरेथ डेलेनी की गेंद पर मार्क अडायर को कैच थमा दिया | लुईस 18 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। लुईस के आउट होने के बाद कप्तान निकोलस पूरन क्रीज पर उतरे हैं। गैरेथ डेलानी ने निकोलस पूरन को 13 रनों पर आउट किया। पूरन को गैरेथ डेलेनी ने टेक्टर के हाथों कैच कराया। 



वेस्टइंडीज को 5वां झटका रोवमन पॉवेल के रूप में लगा। रोवमन पॉवेल 6 रन बनाकर आउट हुए। पॉवेल का विकट गैरेथ डेलानी ने लिया|आयरलैंड की ओर से स्पिनर गैरेथ डेनली ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। डेनली ने इविन लुईस, निकोलस पूरन और रॉवमन पॉवेल को आउट किया।



दोनों टीमों का प्लेइंग-11

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल


वेस्टइंडीज: कायेल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, इविन लुईस, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडेन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।