मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

युजवेंद्र चहल ने की सगाई, पार्टनर के साथ फोटो शेयर कर किया ऐलान, CSK ने दी बधाई, कहा- रानी के सामने सरेंडर करना, वरना हार पक्की

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत के बाहर यूएई में होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चह…

युजवेंद्र चहल ने की सगाई, पार्टनर के साथ फोटो शेयर कर किया ऐलान, CSK ने दी बधाई, कहा- रानी के सामने सरेंडर करना, वरना हार पक्की
युजवेंद्र चहल ने की सगाई, पार्टनर के साथ फोटो शेयर कर किया ऐलान, CSK ने दी बधाई, कहा- रानी के सामने सरेंडर करना, वरना हार पक्की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत के बाहर यूएई में होने वाला है।  टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट से अपने फैन्स को चौंका दिया है|




भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी पक्की हो गई है। चहल ने अपनी पार्टनर धनश्री वर्मा के साथ सगाई की है|चहल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी|उनकी इस पोस्ट से साफ हो गया है टीम इंडिया के शादीशुदा खिलाड़ियों में अब उनका नाम भी शामिल होने वाला है।साथ ही उन्होंने मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ फोटो भी शेयर की। चहल ने लिखा- हमने परिवार के बीच ‘रोका सेरेमनी’ के लिए हां कर दी।




दरअसल, युजवेंद्र चहल ने ट्विटर पर धनश्री वर्मा के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम लोगों ने अपने परिवार वालों के बीच हां कहा', इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'रोका सेरेमनी' #rokaceremony भी लिखा है|





चहल के ट्वीट पर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों ने बधाई दी। आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भी बधाई देते हुए सलाह दी- रानी के सामने सरेंडर कर देना। वरना सिर्फ हार मिलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्वीट में लिखा,'आप लोगों को बधाई! चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से युजी को व्यक्तिगत सलाह: रानी के सामने समर्पण करें, अन्यथा checkmate only..




सचिन तेंदुलकर ने ट्विट कर लिखा,'' बधाई हो युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा| नई पारी के लिए आप दोनों को शुभकामनाएं।



वहीं टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से चहल को बधाई दी| उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'वाह चहल, आपदा को अवसर में बदल डाला| बधाई हो..




धनश्री पेशे से डॉक्टर, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। वे मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर चहल के साथ रोका सेरेमनी की फोटो शेयर की है। इससे पहले धनश्री ने चहल के बर्थडे पर 23 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया था। तब उन्होंने लिखा था, ‘‘यह डांस टीचर आपका विकेट ले सकता है। आप सबसे मनोरंजक छात्र और बेहतरीन व्यक्ति हैं। स्लो मोशन का अहसास अपने राइट आर्म लेग स्पिनर के साथ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।