रेप के आरोप में BJP विधायक महेश नेगी को सीजेएम कोर्ट ने दिए 24 दिसम्बर को DNA सैंपल देने के आदेश, मेडिकल स्टाफ को भी अदालत में मौजूद रहने को कहा
उत्तराखंड: दुष्कर्म के आरोप में भाजपा विधायक महेश नेगी को सीजेएम कोर्ट ने 24 दिसम्बर को 11 बजे अदालत में उपस्थित होकर डीएनए सैंपल देने के आदेश दिए हैं। मेडिकल स्टाफ को भी अदालत में मौजूद रहने को कहा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रेप के आरोप में BJP विधायक महेश नेगी को सीजेएम कोर्ट ने दिए 24 दिसम्बर को DNA सैंपल देने के आदेश, मेडिकल स्टाफ को भी अदालत में मौजूद रहने को कहा | फ़ोटो: TVL News
उत्तराखंड: दुष्कर्म के आरोप में भाजपा विधायक महेश नेगी को सीजेएम कोर्ट ने 24 दिसम्बर को 11 बजे अदालत में उपस्थित होकर डीएनए सैंपल देने के आदेश दिए हैं। मेडिकल स्टाफ को भी अदालत में मौजूद रहने को कहा गया है|
देहरादून मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मेडिकल स्टाफ को भी अदालत में मौजूद रहने को कहा है| बता दें कि अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट से बीजेपी विधायक महेश नेगी पर इसी साल अगस्त में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने अपनी और अपनी बेटी की जान को खतरा बताया है। पीड़िता ने महिला आयोग से मदद मांगी है|
इसी साल अगस्त में महिला ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक पर दो साल से यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था|महिला का आरोप था कि महेश नेगी ने 2016 से 2018 के बीच उसके साथ कई बार रेप किया था।मामले की जानाकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि विवाहित महिला ने भाजपा के द्वारहाट से विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाए हैं।इसकी शिकायत नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि विधायक उसकी बेटी के पिता हैं और DNA टेस्ट से इसकी सच्चाई सामने आ सकती है|
विधायक महेश नेगी के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से यह जांच एसआईएस शाखा को सौंप दी गई थी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।