मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: हनी ट्रैप गैंग का खुलासा, युवती और उसका साथी गिरफ़्तार, ऐसे बनाती थी लोगों को अपना शिकार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हनी ट्रैप के नाम पर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है| इस मामले मे पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है| हनी ट्रैप गैंग की महिला किसी बिजनेसमैन, ड…

उत्तर प्रदेश: हनी ट्रैप गैंग का खुलासा, युवती और उसका साथी गिरफ़्तार, ऐसे बनाती थी लोगों को अपना शिकार
उत्तर प्रदेश: हनी ट्रैप गैंग का खुलासा, युवती और उसका साथी गिरफ़्तार, ऐसे बनाती थी लोगों को अपना शिकार | फ़ोटो: TVL News

मेरठ:  उत्तर प्रदेश के मेरठ में हनी ट्रैप के नाम पर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है| इस मामले मे पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है| हनी ट्रैप गैंग की महिला किसी बिजनेसमैन, डॉक्टर या अच्छे पैसे वाले शिकार को फंसा कर उन्हें अपना निशाना बनाती थी|



पुलिस ने इस गिरोह की एक युवती और उसके साथी को गिरफ्तार करते हुए यह खुलासा किया है। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।पुलिस के अनुसार जिले की साइबर सेल और नौचंदी थाने को एक शिकायत मिली थी, जिसमें एक युवक ने शिकायत की थी कि मेरठ की एक युवती और युवक अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को हैनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस गिरोह ने सेना के जवानों को भी अपना शिकार बनाया है।




SP मेरठ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि,''थाना नोचंदी में शिकायत मिली कि एक गिरोह हनी ट्रैप कर लोगों को शिकार बनाता है। मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है। ये मोबाइल के द्वारा लोगों को हनी ट्रैप कर पैसे ठगते थे|




शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए इस गिरोह की एक युवती की पहचान की और उसे उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इस गैंग की यह युवती पहले लोगों से दोस्ती करत??? थी, और उसके बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। इस गैंग ने सेना के कई जवानों को भी अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे ठगे।




गिरफ्तार युवती और उसके साथी के पास से पुलिस पांच मोबाइल फोन बरामद किये हैं। बरामद मोबाइल फोन में कई लोगों की अश्लील वीडियो मिली है। बताया गया कि इस गिरोह के निशाने पर हरियाणा, गुजरात और राजस्थान के फौजी रहते थे। हरियाणा के एक जवान को मेरठ बुलाकर उसकी होटल में अश्लील वीडियो बनाने की बात भी सामने आयी है। पीड़ित जवान को यह युवती बेहोश कर उसका सामान और पैसे लूटकर फरार हो गई थी। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवती कैद हो गई थी, उसी के आधार पर युवती की पहचान की गई।



पूछताछ में सामने आया कि युवती सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर दोस्ती का आफर देती थी, जब उसके जाल में कोई फंस जाता था तब वह उसकी धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्ची पर नाम और मोबाइल नंबर लिखकर कॉल मी लिखकर भी लोगों को अपने जाल में फंसाता था।




तलाशी में उनके पास से आधार कार्ड, कई फर्जी आईडी और अन्य सामान बरामद हुआ है। युवती का नाम पुलिस ने आरती निवासी ग्राम जलालपुर, थाना रामराज मुजफ्फरनगर बताया है, जबकि गिरफ्तार युवक का नाम अंकुर है वह शास्त्रीनगर मेरठ का रहने वाला है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।