देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा के अंदर की खींचतान लगातार जारी है। हाल ही में कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को अचानक भाजपा की सदस्यता से बर्खास्त कर दिए गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया| बीजेपी विधायक हरक सिंह रावत को 6 साल के कार्यकाल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है|
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं से मिलने जैसी गतिविधियों में शामिल होने के चलते हरक सिंह को बर्खास्त किया गया है| हरक सिंह सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं| इतना ही नहीं उनके साथ दो बीजेपी विधायक भी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं|
हरक सिंह रावत ने हाल ही में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था| हालांकि, उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार नहीं किया था| बताया जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें मनाने की भी कोशिश की थी| लेकिन उन्होंने बीजेपी छोड़ने का मन बना लिया है| ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल और बीजेपी से बर्खास्त कर दिया गया है|
शामिल हो सकते हैं कांग्रेस में
सूत्रों ने कहा है कि हरक सिंह रावत सोमवार को कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने भी कहा है कि सोमवार को हरक सिंह रावत दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के 2 से 3 मौजूदा विधायक भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह ने कांग्रेस का मंत्री पद छोड़कर ही कई अन्य विधायकों को साथ लेकर भाजपा की सदस्यता ली थी।