मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इदौर में युवक ने पार की हैवानियत की सभी हदें: युवती को फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा.. दांत से काटा; लोगों के सामने करवाता था न्यूड डांस

इदौर: मध्य प्रदेश के इदौर में 3 साल पुराने गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 5 में से तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया। दरअसल, इंदौर के क्षिप्रा क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 32 वर्षीय महिला को बिल्डर और…

इदौर में युवक ने पार की हैवानियत की सभी हदें: युवती को फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा.. दांत से काटा; लोगों के सामने करवाता था न्यूड डांस
इदौर में युवक ने पार की हैवानियत की सभी हदें: युवती को फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा.. दांत से काटा; लोगों के सामने करवाता था न्यूड डांस | फ़ोटो: TVL News

इदौर: मध्य प्रदेश के इदौर में 3 साल पुराने गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 5 में से तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया। दरअसल, इंदौर के क्षिप्रा क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 32 वर्षीय महिला को बिल्डर और उसके दोस्तों द्वारा कई महीनों महीने तक फार्म हाउस पर बंधक बनाया ओर दुष्कर्म किया गया| उसके प्राइवेट पार्ट और बॉडी के दूसरे हिस्सों को सिगरेट से जलाया गया व दांतो से ही काटा गया| 



गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी पीड़िता का ही पति है| युवती को इंदौर में अपने फार्म हाउस पर डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान महिला के नाजुक अंगों को जलती सिगरेट से दागा जाता था और उसके साथ मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जानकारी के मुताबिक,'मुख्य आरोपी पीड़िता का पति राजेश विश्वकर्मा पेशे से बिल्डर है| राजेश ने उसके साथ शादी का दिखावा किया और उसे अपने साथ क्षिप्रा इलाके में स्थित फॉर्म हाउस ले आया|



वहां पति अपने दोस्तों के सामने पत्नी से न्यूड डांस करवाता था। आरोपी पति ने इंदौर स्थित अपने फॉर्म हाउस पर दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ कई बार गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। अननैचुरल सेक्स कर भी पत्नी को यातनाएं दी हैं। महिला की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने पति समेत उसके पांच लोगों को रविवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।



इंदौर पुलिस ने पीडिता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी| शिकायत में बताया गया कि युवती के साथ मांगलिया स्थित एक फार्म हाउस में पिछले डेढ़ महीने से बंधक बना???र लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था| वहीं दुष्कर्म के बाद हैवानियत की हदे भी पार कर दी| उसके प्राइवेट पार्ट और बॉडी पर भी सिगरेट से जलाया गया| जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ डरा धमकाकर भेज दिया| उसके बाद पीड़िता ने आकर शिकायत दर्ज कराई है|



इदौर की सब-इंस्पेक्टर सुमन तिवारी ने बताया, "यह घटना नंवबर 2019 से शुरू हुई और अक्टूबर 2021 तक चली थी। डर के कारण पीड़िता ने शिकायत नहीं की।", जब पीड़िता को लगा कि उसकी हत्या का प्रयास हो सकता है तो उन्होंने कल आकर रिपोर्ट की। 3 अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया और 2 अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जबलपुर और छत्तीसगढ़ गई है। मुख्य आरोपी पीड़िता का ही पति है|




धोखे से की युवती से दूसरी शादी

इंदौर पुलिस ने बताया कि महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह सरकारी टीचर है। आरोपी पति से महिला की पहचान एक मेट्रिमोनियल साइट से हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी रचाई थी। पीड़ित महिला ने कहा है कि शादी समारोह के दौरान पति के घर से कोई नहीं आया था। वह अकेले ही ब्याह रचाने आया था। आरोपी पहले से भी शादीशुदा है।



दो साल में पति ने दोस्तों के साथ कई बार किया गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक, राजेश विश्वकर्मा पेशे से बिल्डर है| युवती को फार्म हाउस मालिक राजेश विश्वकर्मा लेकर आया था| युवती ने बताया कि राजेश ने उससे मेट्रीमोनियल साइट पर पहले तो दोस्ती की फिर शादी का वादा कर उसे फार्म हाउस पर रखा था| फार्म हाउस पर उसके दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते-जाते थे| उनसे भी राजेश ने जान-पहचान करा दी थी| आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और डेढ़ महीने तक यह सिलसिला चलता रहा|



प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, शरीर के कई हिस्सों में भी दांत से काटा

दुष्कर्म के साथ आरोपियों ने रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। शरीर के कई हिस्सों में भी दांत से काटा। एक बार तो वह बहुत ज्यादा घायल हो गई। तब उसका इलाज कराकर चुप करा दिया था। 



युवती को धमकाकर वापस भेजा

बताया जाता है कि दुष्कर्म और प्रताड़ना देने के बाद उसे राजेश ने अपने साथी विपिन के साथ छत्तीसगढ़ वापस भेजा था। उसे उन्होंने चाकू अड़ाकर अपने साथ हुए दुष्कर्म और प्रताड़ना की बात को किसी को नहीं बताने पर हत्या की धमकी दी थी। वह परिवार के पास चली गई। 



लड़की के मुताबिक बिल्डर राजेश ने उसे अपने दोस्त विपिन के साथ छत्तीसगढ़ स्थित घर छुड़वा दिया| विपिन ने घर छोड़ने से पहले युवती को चाकू दिखाकर धमकाया था कि अगर वह अपने परिवार या पुलिस को इसके बारे में जानकारी भी देगी तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा| अगर किसी को भनक भी लगी तो उसे जान से खत्म कर देंगे| कुछ दिन खामोश रहने के बाद युवती ने छत्तीसगढ़ से आकर शनिवार देर शाम क्षिप्रा पुलिस को शिकायत की| पुलिस ने तत्काल गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है|




पांच हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार कि महिला की दर्ज प्राथमिकी पर उसके पति और चार अन्य लोगों को एमपी और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है।



न्यूड पार्टी होती थी

राजेश विश्वकर्मा पेशे से बिल्डर है| मेट्रिमोनियल साइट पर उसका परिचय बीजाघाट (बेमेतरा, छतीसगढ़) की युवती से हुआ| राजेश ने उसके साथ शादी का दिखावा किया और उसे अपने साथ इंदौर ले आया| आरोपी ने युवती को अपने क्षिप्रा इलाके में स्थित फार्म हाउस में रखा| कुछ दिनों तक सब-कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन इसके बाद राजेश विश्वकर्मा ने युवती पर जुल्म करना शुरू कर दिया| 



युवती के मुताबिक आरोपी अपने दोस्तों के सामने उसे बिना कपड़ों के भेजने लगा| वे भी लड़की के साथ हैवानियत करते और जबरदस्ती संबंध बनाते. सभी ने पीड़िता का बारी-बारी के साथ बलात्कार किया|  फॉर्म हाउस में न्यूड पार्टी होती थी। पति यह काम मुझसे भी करवाता था। नौकरों से कपड़े छिपवा देता था। मुझे न्यूड रहने के लिए मजबूर किया जाता था। यहां पर बाहर से भी लड़कियां आती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि न्यूड डांस के बाद बारी-बारी से मेरे साथ सब रेप करते थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।