देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से निष्कासित मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा, उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है| मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा| उन्होंने कहा कि वो बिना किसी शर्त के कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे| रावत ने कहा,''अगर मैंने बीजेपी जॉइन करने के लिए कांग्रेस नहीं छोड़ी होती तो मैंने बीजेपी चार साल पहले ही छोड़ दी होती|
बीजेपी से निष्कासित करने पर हरक सिंह रावत ने कहा,''सोशल मीडिया पर चले एक मनगढ़ंत समाचार को आधार बनाकर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय ले लिया जबकि मेरे सबसे अच्छे संबंध थे लेकिन उन्होंने मुझे से बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि|
कांग्रेस नहीं छोड़ी होती तो मैंने बीजेपी चार साल पहले ही छोड़ दी होती
हरक सिंह रावत ने कहा, मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में अगर नहीं आया होता था तो मैं बीजेपी को 4 साल पहले ही छोड़ देता। मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है|