मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

फरवरी के अंत तक भारत में खत्म हो जाएगा कोविड : IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा

नई दिल्‍ली : IIT कानपुर के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने दावा किया है कि,''भारत में कोविड फरवरी के अंत तक ख़त्म हो जाएगा और इस महीने के अंत तक दिल्ली में कोरोना समाप्त हो जाएगा| उन्होंने कहा,''हमारे अनु…

फरवरी के अंत तक भारत में खत्म हो जाएगा कोविड : IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा
फरवरी के अंत तक भारत में खत्म हो जाएगा कोविड : IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : IIT कानपुर के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने दावा किया है कि,''भारत में कोविड फरवरी के अंत तक ख़त्म हो जाएगा और इस महीने के अंत तक दिल्ली में कोरोना समाप्त हो जाएगा| उन्होंने कहा,''हमारे अनुसार भारत में कोविड फरवरी के अंत तक ख़त्म हो जाएगा। अब तक किसी बड़े राज्य ने कोविड पीक को पार नहीं किया है। कुछ राज्य अगले एक हफ्ते में कोविड पीक को पार करेंगे|



IIT कानपुर के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने कहा,''''दिल्ली में 2 दिन पहले कोरोना पीक पर पहुंच गया है और इस महीने के अंत तक दिल्ली में कोरोना समाप्त हो जाएगा|




दिल्ली में 12 हजार के पार कोरोना केस
दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 12,527 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को संक्रमण के 18,286 मामले आए थे तथा और महामारी से 28 और लोगों की मौत हुई थी। 




स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 12,527 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी से 24 और लोगों की मौत हो गई। इसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत दर्ज की गई। 



भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले आए और 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है

देश में भी कोरोना (Corona) के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है| देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,58,089 मामले सामने आए हैं| दैनिक मामलों में कल के मुकाबले में 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है| देश में आज कल से 13,113 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,71,202 मामले आए थे| 



साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर के 8,209 हो गई है| कल के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामलों में 6.02 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है| कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में 385 मौतें भी दर्ज की गई हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।