मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 1000 से 1400 रुपये तक बढ़ी

देहरादून: प्रदेश सरकार ने चिह्नित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ा दी है। सरकार ने दो श्रेणियों में क्रमश: एक हजार रुपये प्रतिमाह और 1400 रुपये की बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के…

उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 1000 से 1400 रुपये तक बढ़ी
उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 1000 से 1400 रुपये तक बढ़ी | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: प्रदेश सरकार ने चिह्नित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ा दी है। सरकार ने दो श्रेणियों में क्रमश: एक हजार रुपये प्रतिमाह और 1400 रुपये की बढ़ोतरी की है।  उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल गए या राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 5000 रुपये से बढ़ाकर 6000 प्रतिमाह स्वीकृत किए गए हैं। जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों से भिन्न आंदोलनकारियों को 3100 रुपये से बढ़ाकर 4500 प्रतिमाह स्वीकृत किए गए हैं।




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की थी। इस क्रम में शुक्रवार को गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 



अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आंदोलन के दौरान सात दिन जेल में बिताने वाले आंदोलनकारियों को अब पांच हजार रुपये प्रतिमाह की जगह छह हजार रुपये प्रतिमाह जबकि जेल जाने वाले या घायल होने वालों के अलावा अन्य चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को 3100 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 4500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। राज्य में प्रथम श्रेणी में चिह्नित आंदोलनकारियों की संख्या करीब तीन सौ है, जबकि दूसरी श्रेणी में करीब छह हजार लोगों को पेंशन मिलती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।