मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभी तो 'IT' आया है, CBI-ED का आना बाकी है: सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर अखिलेश यादव

रायबरेली: सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,' हार के डर से भाजपा ने इनकम टैक्स को भेजा है | अभी तो इनकम टैक्स' आया है, अभी CBI-ED का आना…

अभी तो 'IT' आया है, CBI-ED का आना बाकी है: सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर अखिलेश यादव
अभी तो 'IT' आया है, CBI-ED का आना बाकी है: सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,' हार के डर से भाजपा ने इनकम टैक्स को भेजा है | अभी तो इनकम टैक्स' आया है, अभी CBI-ED का आना बाकी है| लेकिन इसके बावजूद साइकिल की रफ्तार कम नहीं होगी| समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि,' बेरोजगारी और महंगाई पर बहस ना हो जाए। किसान ना पूछ ले कि हमारी आय दोगुनी कब करेंगे? इसलिए तो इनकम टैक्स को भेजा जा रहा है।



बताते चलें कि,''अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।  आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा था मऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं के आवासों पर छापामारी की है। आगरा, मैनपुरी, लखनऊ तथा मऊ में अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से छानबीन में लगी हैं।



आयकर विभाग की छापेमारी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि'', CBI, IT भी UP चुनाव लड़ने आ रहे हैं। दिल्ली से ED, CBI की टीम भी आएगी,  इनकम टैक्स भी चुनाव लड़ने UP आया है, ये छापा 1 महीने पहले क्यों नहीं पड़ा। हार के डर से इनकम टैक्स को भेजा है



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जायेगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा फिर भी सपा का रथ व हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा।  अब तो जनता पूरी तरह भाजपा के ख़िलाफ़ विपक्ष के साथ खड़ी है, अब क्या बाइस के लिए भाजपा सरकार उप्र की बाइस करोड़ जनता के यहाँ छापे डालेगी।



 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हार सता रही है। इसी कारण दिल्ली से रोज बड़े नेता उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। अभी इनकम टैक्स विभाग आया है, इसके बाद फिर ईडी की टीम आएगी। राजीव राय हमारी पार्टी के प्रवक्ता हैं। आज उनके घर तथा प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग ने चुनाव से ठीक पहले उनके यहां छापा मारा। अगर करना ही था तो यह काम पहले भी किया जा सकता था। अब इनकम टैक्स विभाग भी उत्तरप्रदेश में चुनाव लडऩे आ गया है। भाजपा के पास कोई नया रास्ता नहीं है।



यादव ने कहा कि हम तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी रथ यात्रा निकाल रहे हैं। जिससे कि हम शहर तथा गांव में जाकर जगह-जगह पर लोगों से मिलें। उनको भी हमने मिलने का मौका मिले। उत्तर प्रदेश में सही मायने में मुद्दे हैं वह पीछे हैं। लखनऊ से गाजीपुर तक किसानों की आवाज गूंजी तो सरकार ने तीनों कृषि कानून को वापस लिया। इस दौरान किसानों को जीप से कुचला गया। भाजपा के मंत्री के बेटे ने किसानों पर पीछे से जीप चढ़ा दी। इसके बाद भी भाजपा ने अभी तक मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-income-tax-department-raids-the-places-of-leaders-close-to-akhilesh-yadav-before-the-polls-in-up



समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव और जैनेंद्र यादव, सपा प्रवक्ता राजीव राय और के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है| आयकर विभाग की कार्रवाई लखनऊ के अलावा मैनपुरी, आगरा और मऊ में चल रही है| सपा प्रवक्ता राजीव राय ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के चलते की गई है|




कहां-कहां आयकर विभाग ने डाला है छापा

मैनपुरी के रहने वाले मनोज यादव अखिलेश यादव के करीबी हैं| वो आरसीएल ग्रुप के मालिक हैं| शहर कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला बंशीगोहरा निवासी मनोज यादव के घर 12 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे थे आयकर अधिकारी| उनके पूरे घर को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है| किसी को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं है|आयकर विभाग के अधिकारी घर पर लोगों से 2 घंटे से अधिक समय से पूछताछ कर रहे हैं|



वहीं लखनऊ में अखिलेश यादव के करीबी कहे जाने वाले जैनेंद्र यादव ऊर्फ नीटू सहित कई के घरों की छानबीन चल रही है| जैनेंद्र का घर लखनऊ में अंबेडकर पार्क के पास स्थित है| टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीमों ने की है उनके घर छापे की कार्रवाई| जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू पिछले बारह साल से अखिलेश यादव के सबसे करीबी व्यक्ति हैं| परिवार के सदस्य की तरह| परछाई की तरह उनके साथ रहते हैं| जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे तो वे उनके ओएसडी थे|




सपा प्रवक्ता राजीव राय के मऊ में स्थित घर पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है| उन्होंने इसे राजनीति विद्वेष से की गई कार्रवाई बताया है. आयकर विभाग की कार्रवाई पर सपा प्रवक्ता राजीव राय ने कहा, ''मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है| मैं लोगों की सहायता करता हूं, यह बात सरकार को पसंद नहीं आती है| यह उसी का परिणाम है| अगर आप कुछ भी करेंगे तो वे आपका एक वीडियो बनाएंगे और आप पर एफआईआर दर्ज कर देंगे... आपको बेवजह एक मुकदमा लड़ना पड़ेगा|



वहीं राजीव राय के आवास पर हुई कार्रवाई पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने कहा कि आज सुबह अचानक किसी विभाग के लोग आए हैं| हमें अंदर जाने नहीं दे रहे, कुछ बता भी नहीं रहे कि क्या कार्रवाई चल रही है|अंदर से दरवाजा बंद है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।