नई दिल्ली: दिल्ली दंगों के के मामलों में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयती घोष, डीयू के प्रोफेसर और कार्यकर्ता अपूर्वानंद और फिल्म निर्माता राहुल रॉय के खिलाफ सह-षड्यंत्रकारी के रूप में आया नाम|
दिल्ली पुलिस ने शनिवार (12 सितंबर, 2020) को सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयति घोष समेत 5 लोगों को फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों के मामले में अपने पूरक आरोप पत्र में सह-साजिशकर्ता के रूप में नामित किया।
दिल्ली पुलिस ने सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयती घोष, डीयू के प्रोफेसर और कार्यकर्ता अपूर्वानंद, और फिल्म निर्माता राहुल रॉय के खिलाफ दिल्ली में हुए दंगों के मामले में अपने पूरक आरोप पत्र में सह-साजिशकर्ता के रूप में नामित किया। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे सीएए / एनआरसी को मुस्लिम विरोधी बताकर समुदाय में असंतोष फैलाने वाले किसी भी चरम पर जाने के लिए, और भारत सरकार की छवि को खराब करने के लिए प्रदर्शन आयोजित करते थे।