मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली: जन्मदिन की पार्टी में हुए झगड़े के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात रिंकू शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई| पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| मामले में शामिल होने के चार आरोपियों- दानि…

दिल्ली: जन्मदिन की पार्टी में हुए झगड़े के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: जन्मदिन की पार्टी में हुए झगड़े के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात रिंकू शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई| पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| मामले में शामिल होने के चार आरोपियों- दानिश, इस्लाम, जाहिद और मेहताब को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस का कहना है कि घर के पास ही रिंकू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था| तभी वहां झगड़ा हो गया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई|



दिल्ली पुलिस डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा,''हम पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं। अब तक की जांच से पता चला है कि घटना एक लड़ाई से शुरू हुई थी लेकिन हम अन्य कोणों की जांच कर रहे हैं|




दिल्ली पुलिस ने कहा कि, “अब तक, जांच के दौरान, यह सामने आया है कि झगड़ा जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक रेस्तरां को बंद करने को लेकर शुरू हुआ था। सभी व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे और एक ही इलाके में रहते थे। इस घटना के पीछे कोई और मकसद होने की बात गलत है।” पुलिस द्वारा स्पष्टीकरण तब आया है जब कुछ संगठनों ने हत्या को सांप्रदायिक रंग देना शुरू कर दिया और ट्विटर पर ‘हैशटैग जस्टिस फॉर रिंकू शर्मा’ ट्रेंड करने लगा।





दिल्ली पुलिस PRO ने कहा,'10 फरवरी को मंगोलपुरी इलाके में कुछ युवा जन्मदिन मनाने के लिए एक रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए। उनमें से कुछ लोगों में लड़ाई हुई जिसके बाद वो चले गए। उसी रात उनके बीच दोबारा लड़ाई हुई जिसमें एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने FIR दर्ज़ करके 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।