मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल चुनाव से पहले TMC राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा, संसद में बोले-बंगाल में हो रही हिंसा से परेशान हूँ

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है| इस बीच पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं| शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिनेश त्रि…

बंगाल चुनाव से पहले TMC राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा, संसद में बोले-बंगाल में हो रही हिंसा से परेशान हूँ
बंगाल चुनाव से पहले TMC राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा, संसद में बोले-बंगाल में हो रही हिंसा से परेशान हूँ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है| इस बीच पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं| शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने सदन में इस्तीफे का ऐलान कर दिया है| उन्होंने कहा,''बंगाल में हो रही हिंसा से परेशान होकर मैं आज राज्यसभा से इस्तीफा दे रहा हूं| उन्होंने कहा,''मैं आज राज्यसभा से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे राज्य में हिंसा हो रही है। हम यहां कुछ भी नहीं बोल सकते हैं|



टीएमसी राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा,''जिस प्रकार से मेरे राज्य में हिंसा हो रही है और हम यहां बस बैठे हुए हैं, कुछ बोल नहीं सकते तो इससे अच्छा है कि मैं अपना त्यागपत्र दे दूं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मैं आज राज्यसभा से इस्तीफा दे रहा हूं|



त्रिवेदी ने कहा,''मैं पार्टी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यहां भेजा है। मुझे घुटन महसूस हो रही है कि हम राज्य में हिंसा पर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। मेरी आत्मा मुझसे कहती है कि यदि आप यहाँ बैठे कुछ नहीं कर सकते, तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं बंगाल के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा|



TMC राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफा देने पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,''दिनेश त्रिवेदी जी मुझे वे साल भर पहले हवाई अड्डे पर मिले थे तो कहा था बहुत खराब स्थिति है और मैं काम नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने TMC से इस्तीफा दिया है। वे भाजपा में आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।