मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद AIIMS के सुरक्षा गार्ड को हुई एलर्जी, डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। COVID19 टीकाकरण के पहले दिन दिल्ली में बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली एम्स के सुरक्षा गार्ड ने कोरोना वैक्सीन लेने के बाद एलर्जी…

दिल्ली: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद AIIMS के सुरक्षा गार्ड को हुई एलर्जी, डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया
दिल्ली: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद AIIMS के सुरक्षा गार्ड को हुई एलर्जी, डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। COVID19 टीकाकरण के पहले दिन दिल्ली में बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली एम्स के सुरक्षा गार्ड ने कोरोना वैक्सीन लेने के बाद एलर्जी होने की बात कही है। उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।


दिल्ली एम्स के अधिकारियों ने बताया,'आज यहां COVID19  वैक्सीन लगने के बाद AIIMS सुरक्षा गार्ड को एलर्जी हो गया है| उसे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है|



उधर एनडीएमसी के मुताबिक चरक पालिका अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मियों में भी कोरोना वैक्सीन लगने के बाद हल्के साइड इफेक्ट देखे गए हैं। दोनों को छाती में हल्की जकड़न का सामना करना पड़ा।  हालांकि, एईएफआई टीम द्वारा उन्हें निगरानी में रखा गया और जब उन्हें सामान्य महसूस हुआ तो 30 मिनट के बाद छुट्टी दे दी गई।




 दिल्ली सरकार ने बताया,'' COVID19 टीकाकरण के पहले दिन दिल्ली में टीकाकरण के बाद 51 मामलों में मामूली प्रतिकूल घटनाएं हुईं और एक मामले में गंभीर तौर पर प्रतिकूल स्थिति देखी गई| 



उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के एक अधिकारी ने कहा कि एनडीएमसी के चरक पालिका हॉस्पिटल के कोविड वैक्सीन सेंटर में  वैक्सीन लेने वाले दो स्वास्थ्यकर्मियों में मामूली तौर पर शारीरिक दुष्प्रभाव नजर आए| उन्हें सीने में थोड़ी सी जकड़न महसूस हुई|उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा निगरानी में रखा गया था, जब उन्हें सामान्य महसूस हुआ तो 30 मिनट के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।