मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: तेज रफ्तार पिकअप व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की हुई आमने सामने भिड़ंत| बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर| घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाय…

गोंडा: तेज रफ्तार पिकअप व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत
गोंडा: तेज रफ्तार पिकअप व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की हुई आमने सामने भिड़ंत| बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर| घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया, जहां से युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है|  घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।मसकनवा गौरा चौकी मार्ग के तेजपुर गांव के पास की घटना है।




एसओ छपिया संजय तोमर ने बताया की रविवार की सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर भोपतपुर बाजार के निकट तेजपुर गेट के पास गौराचौकी की तरफ जा रही एक पिकअप ने मसकनवा की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी।



हादसे में मोटर साइकिल सवार अशोक कुमार वर्मा पुत्र राममिलन निवासी मैदाहा तेजपुर की मौके पर ही मौत हो गई तथा अतुल कुमार चतुर्वेदी पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मैदहा तेजपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।




घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।