नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। मरीजों की मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच संक्रमण पर काबू और मरीजों की जान बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने सेना की मदद मांगी है।
इसके बाद कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा ,''केजरीवाल जी दिल्ली की जनता ने सेना को नहीं आपको वोट दिया था, देश की सेना तो अपना फर्ज निभाती ही है लेकिन आप अपने फर्ज को निभाने में नाकामयाब रहे| दिल्ली को पहले भगवान भरोसे छोड़ा और अब सेना, शर्म करो केजरीवाल।।।।
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि,'ऑक्सीजन के लिए अस्पताल और मरीज दोनों तड़प रहे हैं, मदद मांगनेवालों की तादाद बढ़ती जा रही है, लेकिन Arvind Kejriwal को इनकी चीख नहीं सुनाई दे रही, आखिर केजरीवाल के पास दिल्ली को बचाने के लिए कोई ठोस कदम है या दिल्ली ऐसे ही तड़पते हुए दम तोड़ देगी।
दिल्ली में सरकारी तंत्र की जगह लूट तंत्र| दवा, हवा, बिस्तर नहीं, उपचार के नाम पर अवैध व्यापार, मनमानी वसूली हो रही, केजरीवाल मूकदर्शक| लाशों को नहीं मिल पा रहा अंतिम संस्कार, हर मोर्चे पर विफल सरकार: अनिल चौध