मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

यूपी में साँसों का आपातकाल जारी, कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से दम तोड़ रहे हैं लोग: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहें हैं। प्रदेश में साँसों का आपातकाल जारी है। मुख्यमंत्री जी…

यूपी में साँसों का आपातकाल जारी, कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से दम तोड़ रहे हैं लोग: अखिलेश यादव
यूपी में साँसों का आपातकाल जारी, कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से दम तोड़ रहे हैं लोग: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहें हैं। प्रदेश में साँसों का आपातकाल जारी है। मुख्यमंत्री जी के झूठे दावों की रोजाना अस्पतालों से आ रही डरावनी तस्वीरें पोल खोल रही हैं। भाजपा सरकार को इससे अब शर्मिंदगी भी नहीं होती है। वस्तुतः सत्तादाल ने चार साल में  कोई काम तो किया नहीं। उसने खुद आइसोलेशन में रहते रहते पूरे प्रदेश को ही आइसोलेशन में पहुँचा दिया है।    



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''कितने घरों में आज चूल्हा बुझ चुका है। माँ बाप का साया उठ चुका है। पूरे का पूरा परिवार संक्रमित है पर कोई देखने वाला नहीं है। अस्पतालों में जिंदा को मुर्दा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी की टीम-9 और टीम-11 कहाँ है क्या कर रही है पता नहीं। सख्ती के आदेश-निर्देश सब कूड़े के ढेर में जा रहे हैं। न कहीं ऑक्सीजन का की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और न कहीं बेड बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में जब मनमानी चल रही है तब प्राइवेट नर्सिंग होम तो सर्व स्वतंत्र की भूमिका में रहेंगे ही।     



अखिलेश यादव ने कहा कि,' सच तो यह है कि लोग कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी से दम तोड़ रहे हैं। लोगों की इस मौत के लिए भाजपा सरकार नैतिक और प्रशासनिक दोनों स्टार पर जिम्मेदार है। घड़ियाली आँसू बहाने से परिवारों को उजाड़ने से बचाया नहीं जा सकता है। दवाइयों इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर तथा अनन्य आवश्यक उपकरणों की कालाबाजारी पर शासन-प्रसाशन की चुस्ती कठोर कार्यवाही का अभाव क्या त्राहिमाम है।  ऐसी लापरवाह सरकार जनता के लिए किस काम की है? 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।