नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को बढ़ाने और कोरोना टेस्टिंग को लेकर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सवाल उठाया है| उन्होंने कहा,''दिल्ली में कोरोना के मामले कम नहीं हुए हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में टेस्टिंग कम कर दी है| केजरीवाल के पास लॉकडाउन बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है|
दरअसल,''दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है| लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया गया है, जो कि 24 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस बात की जानकारी दी| इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा,''पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गई है|
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा,'दिल्ली में कोरोना के मामले कम नहीं हुए हैं। दिल्ली में टेस्टिंग कम हो गई है। आप टेस्टिंग नहीं करोगे तो नए मामले आएंगे ही नहीं। अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को बढ़ाया है क्योंकि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प ही नहीं है|
बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी और अब तक वह पांच बार इसे बढ़ा चुके हैं| जबकि मौजूदा लॉकडाउन सोमवार यानी 24 मई को सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा| इस दौरान पहले की तरह अन्य पाबंदियों के साथ मेट्रो सेवा बंद रहेगी| रविवार को DMRC ने ऐलान किया है,''कर्फ्यू बढ़ने को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सभी लाईनों पर सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी|