मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-कोरोना के मामले कम होने पर क्रेडिट लेने वाले अब बढ़ने पर गायब हो गए

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले अचानक फिर से बढ़ने लगे हैं। जिस पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर नि…

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-कोरोना के मामले कम होने पर क्रेडिट लेने वाले अब बढ़ने पर गायब हो गए
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-कोरोना के मामले कम होने पर क्रेडिट लेने वाले अब बढ़ने पर गायब हो गए | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले अचानक फिर से बढ़ने लगे हैं। जिस पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है |भाजपा ने कहा,जब दिल्ली में कोरोना के मामले कम हो रहे थे तब मुख्यमंत्री केजरीवाल इसका क्रेडिट ले रहे थे.. आज जब दिल्ली में फिर कोरोना मामले बढ़ रहे है तो गायब हैं|




भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "जब दिल्ली में कोरोना के मामले कम हो रहे थे तब मुख्यमंत्री केजरीवाल इसका क्रेडिट ले रहे थे, लेकिन आज फिर मामले बढ़ने पर गायब हैं| दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक जगहों और डीटीसी बसों को भी सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है|दिल्ली सरकार की यह घोषणा भी बाकी घोषणाओं की तरह सब कागज पर ही रह गई|




CM केजरीवाल ने झुग्गी वालों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया|दिल्ली सरकार ने अगर प्रधानमंत्री आवास योजना को दिल्ली में लागू किया होता तो आज झुग्गी वालों को यह दिन नहीं देखने पड़ते|दिल्ली सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द झुग्गी वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें|




प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल से मिलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों को जल्द से जल्द फंड जारी करवाने हेतु प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया। आदेश गुप्ता ने कहा,'शिक्षा के बजट पर सबसे ज्यादा खर्च करने का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दे पा रही है| दिल्ली सरकार एजुकेशन मॉडल के विज्ञापन और प्रचार-प्रसार में बेहिसाब खर्च करती रही हैं, लेकिन कॉलेजों के वेतन और बुनियादी सुविधाओं को अनदेखा कर रही है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।