मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

केजरीवाल ने की सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात, बोले- मैं यहां CM बनकर नहीं बल्कि 'सेवादार' के रूप में आया हूं

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान हर हाल में तीनों कानूनों को निरस्त करवाने के लिए डटे हुए हैं। इसके समर्थन में किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बं…

केजरीवाल ने की सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात, बोले- मैं यहां CM बनकर नहीं बल्कि 'सेवादार' के रूप में आया हूं
केजरीवाल ने की सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात, बोले- मैं यहां CM बनकर नहीं बल्कि 'सेवादार' के रूप में आया हूं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान हर हाल में तीनों कानूनों को निरस्त करवाने के लिए डटे हुए हैं। इसके समर्थन में किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह सिंघु बॉर्डर पहुंचे|




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। 




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों का मुद्दा और संघर्ष बिल्कुल जायज़ है। शुरू-शुरू में जब किसान बॉर्डर पर आए थे तो केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस ने हमसे दिल्ली के 9 स्टेडियम को जेल बनाने की इजाजत मांगी थी| केजरीवाल ने कहा कि,'उस समय मेरे ऊपर बहुत दबाव डाला गया। उनकी पूरी योजना थी कि किसानों को दिल्ली आने देंगे और फिर उन्हें पकड़कर स्टेडियम में डाल देंगे और वो वहां पड़े रहेंगे|




केजरीवाल ने कहा कि,हमारी पार्टी, विधायक और नेता शुरू से ही किसानों को सेवादारों के रूप में सेवा दे रहे हैं। मैं यहां सीएम के रूप में नहीं बल्कि 'सेवादार' के रूप में आया हूं। किसान आज मुसीबत में हैं, हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। AAP 8 दिसंबर भारत बंद का समर्थन करती है, पार्टी कार्यकर्ता पूरे देश में इसमें भाग लेंगे




केजरीवाल ने कहा कि,''दिन-रात मेहनत कर हमारे लिए अन्न उगाने वाले किसान भाई आज अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में हम सबका फ़र्ज़ बनता है कि हम उनका साथ दें और उनकी सेवा करें आंदोलन स्थल पर जाकर रसोई और मेडिकल जैसी अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। किसान भाइयों को किसी चीज़ की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।