मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली पुलिस ने शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, पंजाब में बलविंदर सिंह की हत्या से जुड़े होने का संदेह

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में एक मुठभेड़ के बाद 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार आतंकी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं| पकड़े गए आतंकी पंजाब और जम…

दिल्ली पुलिस ने शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, पंजाब में बलविंदर सिंह की हत्या से जुड़े होने का संदेह
दिल्ली पुलिस ने शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, पंजाब में बलविंदर सिंह की हत्या से जुड़े होने का संदेह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में एक मुठभेड़ के बाद 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार आतंकी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं| पकड़े गए आतंकी पंजाब और जम्मू कश्मीर मूल के हैं|



दिल्ली पुलिस ने कहा कि,''दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार 5 लोगों में से 1 के पंजाब में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की हत्या से जुड़े होने का संदेह है। उसकी भूमिका की पहचान की जा रही है|



दिल्ली पुलिस ने कहा कि,''आज सुबह शकरपुर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को हथियार और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो पंजाब के और बाकी तीन कश्मीर के हैं। उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं|




डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि,''सुबह 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें से दो पंजाब से हैं और तीन कश्मीर से। इनके पास से 3 पिस्टल, दो किलो हेरोइन और एक लाख रुपये मिले हैं। इनकी गिरफ़्तारी दिखाती है कि किस तरह से ISI खालिस्तान आंदोलन को कश्मीर आतंकवाद से जोड़ रही है| नोटबंदी के बाद ड्रग से टेरर फंडिंग का रास्ता अपनाया गया है। ड्रग अफगानिस्तान ने लाए जाते हैं जहां ISI की मौजूदगी है और इस ड्रग को भारत में बेचते हैं जिससे आए पैसे का इस्तेमाल टेरर फंडिंग में होता है|





दिल्ली पुलिस ने कहा कि,'शकरपुर इलाके से आज मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ़्तार किया, इनके पास से हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार आतंकियों को नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को ISI का समर्थन प्राप्त था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है| शकरपुर से गिरफ्तार पांच लोगों में से एक की पहचान पंजाब के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह के हत्यारे के रूप में की जा रही है। उसकी भूमिका तलाशी जा रही है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।