मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

दिल्ली बजट : बोले सिसोदिया- 2047 तक सिंगापुर में बैठे नागरिक के प्रति व्यक्ति आय के बराबर दिल्लीवासियों की इनकम का टारगेट

दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली (Delhi Budget) का पहला ई बजट पेश किया|विधानसभा पहुंचने से पहले उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ह…

दिल्ली बजट : बोले सिसोदिया- 2047 तक सिंगापुर में बैठे नागरिक के प्रति व्यक्ति आय के बराबर दिल्लीवासियों की इनकम का टारगेट
दिल्ली बजट : बोले सिसोदिया- 2047 तक सिंगापुर में बैठे नागरिक के प्रति व्यक्ति आय के बराबर दिल्लीवासियों की इनकम का टारगेट | फ़ोटो: TVL News

दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली (Delhi Budget) का पहला ई बजट पेश किया|विधानसभा पहुंचने से पहले उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने हनुमान मंदिर में पूजा की। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''2047 तक दिल्ली की आबादी क़रीब 3 करोड़ 28 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। 2047 में इतनी बड़ी आबादी के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए होगा उसकी नींव हम इस बजट में रखने जा रहे हैं|




मनीष सिसोदिया ने कहा,''मैं 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित कर रहा हूं। ये 2014-15 में 30,940 करोड़ रुपये की बजट राशि से दोगुने से ज़्यादा है। दिल्ली सरकार का प्रति व्यय 2015-16 के 19,218 रुपये से बढ़कर इस साल 33,173 रुपये होने की उम्मीद है|आज़ादी के 75वें वर्ष पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठक्रम की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत हर रोज एक कक्षा देशभक्ति की होगी|




मनीष सिसोदिया ने कहा,''मैं 2021-22 के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,934 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करता हूं जो कुल बजट का 14% है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में लगाई जाएगी|सिसोदिया ने कहा,''हमारा लक्ष्य है कि साल 2047 तक दिल्ली के नागरिक की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर में बैठे नागरिक के प्रति व्यक्ति आय के बराबर हो जाए|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।