दिल्ली विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली (Delhi Budget) का पहला ई बजट पेश किया| बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''2047 तक दिल्ली की आबादी क़रीब 3 करोड़ 28 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। 2047 में इतनी बड़ी आबादी के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए होगा उसकी नींव हम इस बजट में रखने जा रहे हैं|
मनीष सिसोदिया ने कहा,''मैं आज़ादी के 75वें वर्ष में सदन में इस बजट को स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए इसे "देशभक्ति बजट" के रूप में नामांकित करता हूँ। आज़ादी के वीर शहीदों के सपनो को आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है, दिल्ली सरकार 75 हफ्ते 'देशभक्ति महोत्सव' मनाएगी| पूरी दिल्ली को तिरंगे से सजाया जाएगा| आज़ादी के 75 साल में पूरी दिल्ली में 500 स्थानों पर शानदार लहराते हुए तिरंगे स्थापित करेगी केजरीवाल सरकार।
केजरीवाल सरकार और देश का हर व्यक्ति बाबा साहब को याद करते हुए यही कहता है - "रुतबा मेरे सिर को तेरे संविधान से मिला है, ये सम्मान भी मुझे तेरे संविधान से मिला है। औरों को जो मिला है वो मुकद्दर से मिला होगा, हमें तो मुकद्दर भी तेरे संविधान से मिला है।"
वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,'' दिल्ली सरकार ने आज़ादी की सौंवी वर्षगांठ पर 2048 में 39वें ओलंपिक खेल की मेजबानी करने का लक्ष्य बनाया है। कम से कम 10 खेल क्षेत्रो में अंतर्राष्ट्रीय मेडल विजेता तैयार करने का लक्ष्य होगा|
दिल्ली सरकार देश की पहली टीचर्स यूनिवर्सिटी खोलेगी, जहां देश और दुनिया के लिए बेहतरीन शिक्षक तैयार किए जायेंगे। सरकार नया एजुकेशन बोर्ड बनाएगी, 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने के साथ दुनिया का पहला 'वर्चुअल दिल्ली मॉडल' स्कूल स्थापित करेगी|
-दिल्ली में Virtual Delhi Model School शुरू किया जाएगा, जो कि दुनिया का पहला virtual स्कूल होगा। इसके तहत बच्चों को 'anywhere living, anytime learning, anytime testing' को प्रोमोट किया जाएगा।
दिल्ली सरकार इस साल देश की पहली टीचर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करेगी। जहां देश और दुनिया के बेहतरीन शिक्षक तैयार किए जाएंगे।
-दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन भी हो। 2048 के 39वें ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं की मेज़बानी का आवेदन करने के लक्ष्य के साथ दिल्ली सरकार ज़ोर-शोर से काम कर रही है।
-दिल्ली के लोगों को कोविड की वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस नई योजना 'आम आदमी निशुल्क कोविड वैक्सीन' के तहत 50 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।
-दिल्ली में महिलाओं के लिए विशेष 'महिला मोहल्ला क्लीनिक' शुरू किए जाएंगे। पहले चरण में 100 क्लीनिक शुरू किए जाएंगे, जिन्हें बाद में हर वार्ड में खोला जाएगा।
-दिल्ली के हर नागरिक को एक हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा और इसके साथ दिल्ली में ऑनलाइन हेल्थ इन्फॉर्मेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा।