नई दिल्ली: बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मार्केट को अगले दस दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जीवित पक्षियों के आयात पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है| दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा कि ''पिछले कुछ दिनों में देश में बर्ड फ्लू के मामले देखने मे आए है, अभी तक दिल्ली में एक भी कन्फर्म मामला नहीं आया है, लेकिन 104 सैंपल लेकर जालंधर लैब में भेजे गए है जिसके नतीजे परसो आएंगे। इन्ही नतीजों के आधार पर दिल्ली सरकार निर्णय लेगी।
देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'' दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पक्षियों के मरने की ख़बरें आ रही हैं, उन पर उसी ज़िले की रैपिड रिस्पांस टीम उचित कार्रवाई कर रही है। दिल्ली में आज से लाइव बर्ड के आयात पर पूरी तरह बैन लगाया जाता है। गाज़ीपुर पोल्ट्री मार्केट को आज से 10 दिनों के लिए बंद किया जाता है|
केजरीवालने कहा कि,'दिल्ली में बर्ड फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। हमने अब तक 104 सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए जालंधर लैब में भेजा है, वहां से परसों तक नतीजे आएंगे। नतीजों के आधार पर दिल्ली सरकार को जो भी निर्णय लेने की जरूरत होगी, वो दिल्ली सरकार लेगी|
केजरीवाल ने कहा कि,हमने दिल्ली के सभी ज़िलों के DM को दिशा निर्देश जारी किए हैं। हमने बर्ड फ़्लू के लिए एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-23890318 जारी किया है। सैंपल रिपोर्ट आने तक दिल्ली में ज़िंदा पक्षियों को लाने और ग़ाज़ीपुर पोल्ट्री मार्केट पर प्रतिबंध लगाया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि,''बर्ड फ़्लू पर दिल्ली सरकार हर ज़रूरी कदम उठा रही है। घबराने की या चिंता की कोई बात नहीं। स्तिथि पर लगातार नज़र है अभी तक दिल्ली में एक भी कन्फ़र्म्ड केस नहीं पाया गया एहतियातन- आज से जीवित पक्षियों का दिल्ली में आयात बंद ....आज से ग़ाज़ीपुर मुर्ग़ा मार्केट दस दिन के लिए बंद|