गोंडा: सहायक चीनी आयुक्त ने बजाज चीनी मिल में की छापेमारी, शुद्ध तौल एवं सभी व्यवस्थाएं मिलीं दुरूस्त
गोंडा: सहायक चीनी आयुक्त संजय पाण्डेय अधीनस्थ अधिकारियों व गन्ना निरीक्षकों की टीम के साथ शुक्रवार की देर शाम बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड कुन्दरखी के मिलगेट पर स्थापित कांटों पर औचक छापेमारी कर गहन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: सहायक चीनी आयुक्त ने बजाज चीनी मिल में की छापेमारी, शुद्ध तौल एवं सभी व्यवस्थाएं मिलीं दुरूस्त — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: सहायक चीनी आयुक्त संजय पाण्डेय अधीनस्थ अधिकारियों व गन्ना निरीक्षकों की टीम के साथ शुक्रवार की देर शाम बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड कुन्दरखी के मिलगेट पर स्थापित कांटों पर औचक छापेमारी कर गहन जांच पड़ताल किया। इस दौरान छापामार टीम ने सहायक चीनी आयुक्त के निर्देश पर ई.डी.पी. को तत्काल लाक कराकर चाभी अपने कब्जे में ले लिया।
यह जानकारी देते हुए सहायक चीनी आयुक्त श्री पाण्डेय ने बताया कि जांच टीम में शामिल खांडसारी अधिकारी राजेश उपाध्याय एवं खांडसारी निरीक्षक उज्जवल सिंह ने मिलगेट के कांटों पर मानक बाट रखवाकर तौल कार्य की गहनता से जांच पड़ताल किया। जहां चीनी मिल के सभी कांटों पर लाइसेंसधारी तौल लिपिकों द्वारा तौल शुद्ध एवं सही होती पाई गई।
टीम ने मौजूद किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी किया। जिस पर किसान तौल आदि व्यवस्थाओं में अपनी संटुष्ठि जताई। जांचकर्ता टीम ने मौके पर मौजूद चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) योगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना) अरूण सिंह एवं अपर प्रबंधक (गन्ना) शशिकांत दूबे को निर्देश दिया कि चीनी मिल में शीत लहर को देखते हुए चिन्हित स्थानों पर अलाव अवश्य जलवाया जाये। साथ ही किसानहितों का बखूबी ध्यान रखा जाये। इस दौरान सुरक्षा सुपरवाइजर नन्दलाल तिवारी, फीडिंग सुपरवाइजर शिव भूषण सिंह, अजीत प्रताप सिंह, राम किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।