मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अगर Pizza- Burger की Home Delivery हो सकती है तो फिर गरीबों के राशन की Home Delivery क्यों नहीं?: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Delhi Ration Door Step Delivery Scheme) पर रोक के बाद दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में तल्खियां बढ़ती जा रही हैं| दिल्ली में राशन की डोर स्टेप ड…

अगर Pizza- Burger की Home Delivery हो सकती है तो फिर गरीबों के राशन की Home Delivery क्यों नहीं?: केजरीवाल
अगर Pizza- Burger की Home Delivery हो सकती है तो फिर गरीबों के राशन की Home Delivery क्यों नहीं?: केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Delhi Ration Door Step Delivery Scheme) पर रोक के बाद दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में तल्खियां बढ़ती जा रही हैं| दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना के रोक पर  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि ,',''अगर इस देश में पिज़्ज़ा, बर्गर, स्मार्टफोन कपड़ों की होम डिलीवरी हो सकती है तो गरीबों के घरों में राशन की होम डिलीवरी क्यों नहीं होनी चाहिए? सारा देश जानना चाहता है आपने यह स्कीम खारिज क्यों की? आपने यह भी लिखा है की कोर्ट में केस चल रहा है इसलिए यह योजना खारिज की जा रही है. इस बात पर योजना कैसे खारिज हो सकती है? अगर आप राशन माफिया के साथ खड़े होंगे तो देश के गरीबों का क्या होगा? 20 लाख गरीब परिवारों की कौन सुनेगा?




दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ,''अगले हफ्ते से घर-घर राशन पहुंचाने का काम शुरू होने वाला था। सारी तैयारी हो गई थी और अचानक आपने 2 दिन पहले इसे क्यों रोक दिया? ये कह के इसे खारिज किया गया है कि हमने केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी नहीं ली। ये गलत है| हमने एक बार नहीं 5 बार आपकी मंजूरी ली है। कानूनन किसी मंजूरी की जरूरत नहीं है। 




दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Delhi Ration Door Step Delivery Scheme) के रोक पर सीएम ने पूछा कि,''राशन की होम डिलिवरी क्यों नहीं होनी चाहिए? आप राशन माफिया के साथ खड़े होंगे तो गरीबों के साथ कौन खड़ा होगा? उन 70 लाख गरीबों का क्या होगा जिनका राशन ये राशन माफिया चोरी कर लेते हैं|



केजरीवाल ने कहा कि,''राशन माफिया बहुत ताकतवर हैं! 75 साल से इस देश की जनता राशन माफिया का शिकार होती आई है। 17 साल पहले मैंने इस माफिया के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी, हम पर 7 बार ख़तरनाक हमले हुए। मैंने क़सम खाई थी: कभी ना कभी इस System को ठीक ज़रुर करूंगा| हमारी Scheme ये कह कर ख़ारिज कर दी गई कि हमने केंद्र सरकार से इसकी Approval नहीं ली। ये ग़लत है सर। हमने एक बार नहीं, 5 बार आपकी Approval ली है। आपने जितने Objections किए, हमने सारे मान लिए, अब और कैसे Approval लें सर?




केजरीवाल ने कहा कि,''मेरा घर-घर राशन योजना लागू करवाने का एक ही मक़सद है- किसी भी तरह गरीबों को पूरा राशन उनके घर पर मिल जाए। प्रधानमंत्री जी, कृपया मुझे ये लागू करने दीजिए,सारा Credit आपका। मैं सारी दुनिया से कहूँगा कि ये योजना मोदी जी ने लागू की है|



केजरीवाल ने कहा कि,''ये कोरोना का कठिन समय है- राशन की दुकानों पर भीड़ लगती है, कई लोग कोरोना के डर से राशन लेने नहीं जाते। ये गरीब लोग है, इनके घर में खाने को नहीं है। 'घर-घर राशन योजना' केवल दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लागू होनी चाहिए। PM मोदी, इस योजना को मत रोकिए। राष्ट्रहित के किसी भी काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश के गरीबों को 75 साल राशन की लाइन में खड़ा रखा। इन्हें अगले 75 साल भी राशन की लाइन में खड़ा मत कीजिए, वरना लोग हमें कभी माफ नहीं करेंगे|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।