मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने छेड़ा युद्ध, 'ट्री-ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी' और स्मॉग टॉवर को दी मंजूरी

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण से लड़ने के लिए "युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध अभियान" शुरू किया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, इसी कड़ी में आज कैबिनेट मीटिंग में 'Tree Tr…

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने छेड़ा युद्ध, 'ट्री-ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी' और स्मॉग टॉवर को दी मंजूरी
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने छेड़ा युद्ध, 'ट्री-ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी' और स्मॉग टॉवर को दी मंजूरी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण से लड़ने के लिए "युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध अभियान" शुरू किया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने कहा कि, इसी कड़ी में आज कैबिनेट मीटिंग में 'Tree Transplantation' पाॅलिसी पास कर दी गई है। दिल्ली देश का पहला राज्य है जहां इस पॉलिसी को लागू किया गया हैं।'Tree transplantation policy' के तहत विकास कार्य में  बाधा बन रहे 80% पेड़ों को काटने के बजाए ट्रांसप्लांट किया जायेगा । जिस भी कम्पनी को ये काम दिया जायेगा उसे ये सुनिश्चित करना होगा की ट्रांसप्लांट किए 80% पेड़ जिन्दा बने रहें।




शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार 'Tree Transplantation' एजेंसी को  भुगतान तभी करेगी जब एक साल बाद ट्रांसप्लांट किए 80% पेड़ बचे रहेंगे अन्यथा पेमेंट काट दी जाएगी। दिल्ली सरकार एक समर्पित  'Tree transplantation cell' भी बनाने जा रही है।दिल्ली सरकार दुनिया का दूसरा स्मॉग टॉवर कनॉट प्लेस पर लगाने जा रही है। ये एक पायलट प्रोजेक्ट है। अगर ये सफल होता है तो इसे हम दिल्ली में जगह-जगह लगाएंगे।- 




CM केजरीवाल ने कहा कि, 'ट्री-ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी में हमने कहा है कि 1 पेड़ कटेगा तो 10 पौधे तो लगाने ही हैं, इसके साथ ही उस पेड़ को ट्रांसप्लांटेशन की मदद से दूसरी जगह लगाया जाएगा। इस पॉलिसी में हर प्रोजेक्ट में कम से कम 80% पेड़ ट्रांसप्लांटेशन किए जाएंगे|प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में 20 करोड़ की लागत का स्मोग टावर लगाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार आनंद विहार में ये टावर लगाएगी। ये टॉवर ऊपर से हवा को सोख करेगा और नीचे से साफ हवा छोड़ेगा।हम उम्मीद करते हैं ये 10 महीने में तैयार हो जाएगा|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।