मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केजरीवाल सरकार ने 'ऑनलाइन जॉब पोर्टल रोज़गार बाज़ार' की शुरुआत, अब नौकरी देने वाले और नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए हुआ आसान

नई दिल्ली:दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 'ऑनलाइन जॉब पोर्टल रोज़गार बाज़ार' की शुरुआत की हैं। 'रोज़गार बाज़ार' में कोई शुल्क नही देना होगा, यह सुविधा मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ़ से मुफ़्त उपलब्ध…

केजरीवाल सरकार ने 'ऑनलाइन जॉब पोर्टल रोज़गार बाज़ार' की शुरुआत, अब नौकरी देने वाले और नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए हुआ आसान
केजरीवाल सरकार ने 'ऑनलाइन जॉब पोर्टल रोज़गार बाज़ार' की शुरुआत, अब नौकरी देने वाले और नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए हुआ आसान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 'ऑनलाइन जॉब पोर्टल रोज़गार बाज़ार' की शुरुआत की हैं। 'रोज़गार बाज़ार' में  कोई शुल्क नही देना होगा, यह सुविधा मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ़ से मुफ़्त उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए कोई आपसे पैसा माँगता है तो पैसा देने की ज़रूरत नही है।अब नौकरी देने वाले और नौकरी ढूंढ रहे लोग, http://jobs.delhi.gov.in के माध्यम से अपनी क्षमता अनुसार काम दे सकेंगे और काम पा सकेंगे।




दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान लोगों की नौकरियां चली गईं। दिल्ली सरकार वेबसाइट http://jobs.delhi.gov.in लॉन्च कर रही है। जिन लोगों को काम के लिए स्टाफ चाहिए और जिनको नौकरी चाहिए वो सभी इस पर अपनी क्वालिफिकेशन भर सकते हैं|इस वेबसाइट पर हम रोजगार बाज़ार शुरू कर रहे हैं। जहां पर नौकरी देने वाले और नौकरी लेने वाले आएंगे। लोगों को नौकरियां मिलेगीं|





केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कंपनियों के प्रशिक्षित कर्मी घर चले गए जिससे कंपनियों को इस समय प्रशिक्षित लोगों की जरूरत है। वहीं जिनकी नौकरियां इस दौरान चली गई हैं उन्हें नौकरी की जरूरत है।ऐसे में यह पोर्टल ऐसी ही कंपनियों और लोगों के लिए मददगार होगी। यहां पर कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से रोजगारों की क्वालिफिकेशन आदि डाल देंगी तो योग्य व्यक्ति नौकरी के लिए अप्लाई कर सकेगा। वहीं जिन लोगों को नौकरी की जरूरत है वो लोग इस पोर्टल पर अपनी योग्यता डाल देंगे तो कंपनियां उन्हें यहीं से हायर कर लेंगी।




'दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर अरविंद केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार है। आज दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही है।दिल्ली में रिकवरी की रेट 88% है, केवल 9% लोग अब बीमार हैं और 2-3% लोग मारे गए हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है | केजरीवाल ने कहा,''पहले100 लोगों का टेस्ट करते थे तो 35लोग कोरोना के मरीज़ मिलते थे लेकिन अब हम100का टेस्ट करते हैं तो 5कोरोना के मरीज़ मिलते हैं। इसे पॉजिटिविटी अनुपात कहते हैं इसमें काफी कमी आई है।हमारे अस्पतलों में साढ़े 15 हज़ार बेड हैं जिसमें केवल 2800 मरीज़ बचे हैं,साढ़े 12 हज़ार बेड खाली है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।