मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केजरीवाल सरकार ने केंद्र से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान देने की मांग, कहा-मकान दिए बिना झुग्गीयों को तोड़ना गैरकानूनी

नई दिल्ली: दिल्ली में रेलवे ट्रैक के किनारे की 48,000 झुग्गियों को हटाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बताया "अरविं…

केजरीवाल सरकार ने केंद्र से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान देने की मांग, कहा-मकान दिए बिना झुग्गीयों को तोड़ना गैरकानूनी
केजरीवाल सरकार ने केंद्र से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान देने की मांग, कहा-मकान दिए बिना झुग्गीयों को तोड़ना गैरकानूनी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में रेलवे ट्रैक के किनारे की 48,000 झुग्गियों को हटाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बताया "अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र की भाजपा सरकार को पत्र लिखकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले हर व्यक्ति को पक्का मकान देने की मांग की है।''





AAP विधायक राघव चड्ढा ने कहा,'' भाजपा गरीब लोगों को गंदगी का कारण मानते हुए, उनका घर उजाड़ना चाहती है। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा कि बिना किसी को मकान दिए झुग्गीयों को तोड़ने का नोटिस गैरकानूनी है। अगर आप मकान नहीं देंगे तो हम देंगे लेकिन हम किसी का आशियाना नहीं उजाड़ने देंगे।





राघव चड्ढा ने कहा,''भाजपा चुनाव में गली-गली घूम कर कहती थी कि हमें वोट दे, हम आपकी झुग्गियों को तोड़ने नहीं देंगे। लेकिन चुनाव के कुछ महीनों बाद ही 18 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहती है कि हम झुग्गियां तोड़ना चाहते है लेकिन अरविंद केजरीवाल तोड़ने नहीं देना चाहते।-





इससे पहले गुरुवार को राघव चड्ढा ने कहा था कि,'' भाजपा की केंद्र सरकार लोगों की झुग्गियों पर नोटिस लगा रही है जिसमें लिखा है कि 11 सितम्बर को आपका घर तोड़ दिया जाएगा।  मैं ये नोटिस फाड़ता हूँ और हर झुग्गी झोपडी में रहने वाले को कहता हूँ आपका बड़ा बेटा अरविंद केजरीवाल अभी जिंदा हैं, आपका घर नहीं उजड़ने देंगे।अरविंद केजरीवाल जी अदालत से लेकर सड़क तक झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगो के हित की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। जो कुछ भी करना पड़े, आपका घर नहीं उजड़ने देंगे।- 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।