मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

किसानों का Delhi Chalo आंदोलन: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेल में तब्दील करने की पुलिस की मांग को ठुकराई

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने किसानों के विरोध को देखते हुए नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में बदलने की मांग करने वाली दिल्ली पुलिस के अनुरोध को खारिज कर दिया। दिल्ली कूच कर रहे किसानों के विरोध को देखत…

किसानों का Delhi Chalo आंदोलन: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेल में तब्दील करने की पुलिस की मांग को ठुकराई
किसानों का Delhi Chalo आंदोलन: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेल में तब्दील करने की पुलिस की मांग को ठुकराई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने किसानों के विरोध को देखते हुए नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में बदलने की मांग करने वाली दिल्ली पुलिस के अनुरोध को खारिज कर दिया।  दिल्ली कूच कर रहे किसानों के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में तब्दील करने के लिए  केजरीवाल सरकार से अनुमति मांगी थी, जिसे दिल्ली सरकार ने पुलिस की मांग ठुकराते हुए राजधानी के नौ स्टेडियम को अस्थायी जेल में बदलने से इनकार कर दिया है। इन अस्थाई जेलों में प्रदर्शनरत किसानों को रखा जाना था।




दिल्ली सरकार ने किसान आंदोलन को सही ठहराते हुए 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेल बनाने के दिल्ली पुलिस के अनुरोध को नामंज़ूर किया। केजरीवाल सरकार ने कहा,''उनकी(किसानों) मांग जायज है





कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र से आग्रह किया है कि वह तुरंत आंदोलन कर रहे किसानों से बात करें और दिल्ली बॉर्डर की तनावपूर्ण स्थिति को खत्म करें।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि दिल्ली की सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए किसान यूनियनों से तुरंत बातचीत शुरू की जाए|





दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार से नौ स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की जो अनुमति मांगी है उसे लेकर आप(AAP) के कई नेताओं ने विरोध किया। पहले राघव चड्ढा ने और अब संजय सिंह ने केजरीवाल से गुजारिश की है कि वह दिल्ली पुलिस को ये इजाजत न दें। संजय सिंह ने ट्वीट किया था,  'वाह मोदी जी क्या देश के अन्नदाता ने आपका पेट भरकर, वोट देकर इसी दिन के लिए देश का प्रधानमंत्री बनाया था कि आप उनके साथ जानवरों सा व्यवहार करें। मैं मुख्यमंत्री जी से आग्रह करूंगा कि दिल्ली पुलिस की जेल बनाने की मांग ठुकरा कर, अन्नदाताओं का स्वागत करें।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।