मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

Fodder Scam Case: लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली, अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दुमका कोषागार से फर्जी निकासी से संबंधित चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली|इस मामले पर अब सुनवाई 11 दिसंबर को…

Fodder Scam Case: लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली, अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी
Fodder Scam Case: लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली, अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी | फ़ोटो: TVL News

रांची:  झारखंड हाईकोर्ट ने दुमका कोषागार से फर्जी निकासी से संबंधित चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली|इस मामले पर अब सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।



लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि,''जमानत याचिका की सुनवाई की अगली तारीख 11 दिसंबर है। हमें निचली अदालत से लालू प्रसाद जी की आधी सजा से संबंधित रिकॉर्ड लाने और आगे की दलील से पहले सत्यापित करने का निर्देश दिया गया है|




लालू ने झारखंड के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की है। शेष तीन मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन चौथे मामले में जमानत न मिलने की वजह से वे जेल में बंद हैं। यदि उन्हें इस मामले में जमानत मिल जाएगी तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे। वे पिछले तीन साल से जेल मे बंद हैं।



तीन मामलों में लालू को कोर्ट की तरफ से जमानत दी जा चुकी है, अगर आज के मामले में लालू को जमानत मिल जाती है तो उनके लिए जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा।




24 मार्च 2018 को लालू प्रसाद यादव को दुमका कोषागार गबन मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव को सात-सात साल की कुल 14 साल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि लालू पर चारा घोटाला के पांच मामले चल रहे हैं।


इन पांच मामलों में से चार मामलों में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट की ओर से सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं पांचवां मामला दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है, जिस पर रांची हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। जिन चार मामलों में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई जा चुकी है, उनमें से तीन मामलों में उन्हें जमानत भी मिल चुकी है।



दुमका कोषागार से अवैध निकासी वाले मामले में लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका में लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि वे कई बीमारियों से ग्रसित हैं और दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में उनको दी गई सजा में से हिरासत की आधी अवधि पूरी हो गई है। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए, लेकिन सीबीआई ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध किया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।