मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कर्मचारियों के सैलरी के लिए MCD को 938 करोड़ रुपये देगी केजरीवाल सरकार, BJP से बोले सिसोदिया-इसे भी चोरी मत कर लेना

नई दिल्ली: एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है| दिल्ली सरकार कई विभागों के बजट को कम करके एमसीडी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए 938 करोड़ रुपय…

कर्मचारियों के सैलरी के लिए MCD को 938 करोड़ रुपये देगी केजरीवाल सरकार, BJP से बोले सिसोदिया-इसे भी चोरी मत कर लेना
कर्मचारियों के सैलरी के लिए MCD को 938 करोड़ रुपये देगी केजरीवाल सरकार, BJP से बोले सिसोदिया-इसे भी चोरी मत कर लेना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है| दिल्ली सरकार कई विभागों के बजट को कम करके एमसीडी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए 938 करोड़ रुपये जारी करने का फ़ैसला किया है।कर्मचारियों का वेतन जारी करने के साथ ही आप पार्टी ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है|




दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली में उत्तर और पूर्व की MCD को दिवालिया कर दिया है| सिसोदिया ने कहा कि,''नार्थ MCD के एकाउंट में केवल 12 करोड़ रुपये है और ईस्ट MCD के एकाउंट में केवल 99 लाख रुपये है जबकि इनके ऊपर दिल्ली सरकार की 6276 करोड़ रुपये की देनदारी है।  भाजपा ने 14 साल में नगर निगम को पूरी तरह से दिवालिया कर दिया है




दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''भाजपा ने दिल्ली में उत्तर और पूर्व की MCD को दिवालिया कर दिया है। उत्तर नगर निगम के पास 12 करोड़ रुपये हैं और ईस्ट MCD के पास 99 लाख रुपये हैं। इनके ऊपर दिल्ली सरकार का 6,276 करोड़ रुपये का लोन भी बकाया है|   केंद्र और MCD में भाजपा सरकार है। भाजपा की केंद्रीय सरकार देश के सभी नगर निगमों को संविधान के अंतर्गत पैसा देती है। चाहे किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो। लेकिन केवल और केवल दिल्ली के नगर निगम जिसमें भाजपा की ही सरकार है, उसे पैसा नहीं दे रही|




सिसोदिया ने कहा कि,''दिल्ली सरकार कुछ योजनाएं रोक कर नगर निगम को 938 करोड़ रुपये दे रही है। ये पैसे सैलरी के लिए दिए जा रहे है। मैं भाजपा से कहना चाहता हूँ कि इसे भी चोरी मत कर लेना और सफाई कर्मचारीयों से भी अपील करता हूँ कि इन पर नज़र रखना| 





बर्ड फ्लू पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''बर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गियों के जो सैंपल्स भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिव्यू के बाद मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि पोल्ट्री मार्केट पर जो बैन लगाया था उसे खोल दिया जाएगा|कुछ जिलाधिकारियों द्वारा शिक्षकों को बर्ड-फ़्लू निगरानी ड्यूटी में लगाने की शिकायत मिली थी| मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर इस ड्यूटी से सभी शिक्षकों को मुक्त किया जा रहा है. सभी DMs को निर्देश दिया है कि बिना इजाज़त शिक्षकों को इस तरह की ड्यूटी पर न लगाएँ|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।