मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है सरकार

मदुरै: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अवनियापुरम के जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मदुरै म…

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है सरकार
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है सरकार | फ़ोटो: TVL News

मदुरै: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अवनियापुरम के जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मदुरै में वहां के स्थानीय लोगों के साथ पोंगल त्योहार मनाया और खाना खाया।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी। सरकार सिर्फ किसानों को नजरअंदाज ही नहीं कर रही बल्कि वो उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है| केंद्र सरकार अपने 'दो-तीन मित्रों' को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है|




पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार सिर्फ किसानों को नजरअंदाज ही नहीं कर रही बल्कि वो उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है क्योंकि वो अपने दो-तीन दोस्तों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। वो किसानों की जमीन, उनकी उपज लेकर उसे अपने दो-तीन दोस्तों को देना चाहते हैं|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,आप किसानों को दबा रहे हो, मुट्ठी भर उद्य???गपतियों की मदद कर रहे हो, जब कोरोना आता है तब आप आम आदमी की मदद नहीं करते। आप किसके प्रधानमंत्री हैं, भारत के लोगों के या दो-तीन बिजनेसमैन के? चीन हमारे क्षेत्र में क्या कर रहा है| उन्होंने कहा कि,''किसान जो कर रहे हैं मुझे उस पर गर्व है और मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं। सरकार को ये कानून वापस लेने पड़ेंगे, मैंने जो कहा उसे याद रखना|





सरकार सिर्फ किसानों की उपेक्षा ही नहीं कर रही है बल्कि उन्हें नष्ट करने की साजिश कर रही है। वे अपने 2-3 दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। वे किसान की जमीन और उपज हथियाकर अपने दोस्तों को देना चाहते हैं|हमारे किसान इस देश की रीढ़ हैं। अगर किसी को लगता है कि किसानों को दबाने के बाद भी यह देश समृद्ध होता रहेगा, तो उन्हें हमारे इतिहास से सबक लेना चाहिए। जब भी भारत के किसान कमजोर हुए हैं, देश कमजोर हुआ है|












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।