नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''देश में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनज़र दिल्ली में वैक्सिनेशन को अब युद्ध स्तर पर बढ़ाया जाएगा| अब 30,000 से बढ़ा कर प्रति दिन 1.25 लाख वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन सेंटर को 500 से डबल कर 1000 किया जायेगा। पिछले 3 दिन में दिल्ली में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई है| घबराने की जरूरत नहीं है| सरकार सारे जरूरी कदम उठा रही है| ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और होम आइसोलेशन के सख्ती से लागू करने के दिए आदेश| मास्क और सोशल डिस्टनसिंग का सख्ती से पालन करना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में पिछले 3 दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़ोतरी है, लेकिन मामूली है। ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं|
केजरीवाल ने कहा कि,''हर रोज 30-40 हजार कोरोना की वैक्सीन लग रही है। अब हम इसे बढ़ाकर सवा लाख तक ले जा रहे हैं। हम वैक्सीन केंद्रो की संख्या 500 से बढ़ाकर 1,000 करेंगे। सरकारी केंद्रों में वैक्सीन देने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। अब इसे बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया जाएगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,मेरा केंद्र से निवेदन है कि देश में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ गया है। जो वैक्सीन के योग्य नहीं है उनको छोड़कर सबके लिए वैक्सीन खोलनी चाहिए। अगर केंद्र इजाज़त देती है और हमें वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलती है, तो हम दिल्ली में 3 महीने के अंदर पूरी वैक्सीन लगा सकते हैं| 18 साल से कम उम्र और कुछ मेडिकल कंडीशन वाले लोगों को छोड़ कर सबके लिए वैक्सीनेशन शुरू कर देनी चाहिए। अगर आज केंद्र सरकार ये रोक हटा दे, तो हम 3 महीने के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते है।