मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

West Bengal Election 2021: BJP ने बंगाल चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों की सूची की जारी, कृष्णा नगर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे मुकुल रॉय

नई दिल्ली: भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे, छठें, सातवें और आठवें चरण के लिए 148 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया,''पूर्व केंद्रीय मंत्री और…

West Bengal Election 2021: BJP ने बंगाल चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों की सूची की जारी, कृष्णा नगर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे मुकुल रॉय
West Bengal Election 2021: BJP ने बंगाल चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों की सूची की जारी, कृष्णा नगर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे मुकुल रॉय | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे, छठें, सातवें और आठवें चरण के लिए 148 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया,''पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉलर कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं|





भाजपा की 148 उम्मीदवारों की इस सूची में 42 उम्मीदवार पांचवे चरण के हैं, 38 उम्मीदवार छठें चरण के हैं जबकि 34-34 उम्मीदवार सातवें और आठवें चरण के हैं|




बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी| 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे| पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी| दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे| तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे|




10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी|पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे| इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी| नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।