नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है| लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया गया है, जो कि 24 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस बात की जानकारी दी|
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है| इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा,''पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गई है|
केजरीवाल ने GTB अस्पताल का दौरा कर परिस्थिति का जायजा लिया| इस दौरान उन्होंने कहा, "दिल्ली में काफी सुधार आया है। हम 1 हफ्ते Lockdown और बढा रहे है। अब अगले हफ्ते सोमवार तक Lockdown रहेगा।
बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी और अब तक वह पांच बार इसे बढ़ा चुके हैं| जबकि मौजूदा लॉकडाउन सोमवार यानी 24 मई को सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा| इस दौरान पहले की तरह अन्य पाबंदियों के साथ मेट्रो सेवा बंद रहेगी|