मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दुख जताया

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव (46 वर्ष) का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। तब से उनका पुणे क…

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दुख जताया
कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दुख जताया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव (46 वर्ष) का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। तब से उनका पुणे के जहांगीर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो वेंटिलेटर पर थे। कोरोना संक्रमित राज्यसभा सदस्य राजीव सातव को एक नया वायरस ने चपेट में ले लिया, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बन गई।




महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, "सातव धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया। डॉक्टरों को पता चला है कि वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गए। सातव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी थे। इसके अलावा उनका संपर्क कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी अच्छा था। उनके निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिए संवेदना प्रकट की।  



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने मित्र राजीव सातव के निधन से बहुत दुखी हूं। उनमें एक नेता के तौर पर असीम संभावनाएं थी और उन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को आत्मसात किया था। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’



राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दुख जताया: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन पर दुख जताया।उन्होंने ट्वीट किया,''राज्य सभा सांसद श्री राजीव सातव के असामयिक निधन से व्यथित हूं। युवा नेता के रूप में देश की राजनीति में उन्होंने विशिष्ट स्थान बनाया। उनके निधन से देश की, विशेषतः महाराष्ट्र के लोगों की आवाज को मुखरित करने वाला युवा स्वर संसद में अब सुनाई नहीं देगा। मेरी गहन शोक संवेदनाएं।



उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, "वह एक सक्रिय सांसद थे और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे।" 



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव सातव के निधन पर संवेदना जताई। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा ' राजीव सातव की मौत से गहरा धक्का लगा, वह एक दमदार नेता थे, उनके परिवार, समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है '



आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया,' ज़िंदगी भर नही भूल पाऊँगा अपने इस बहादुर साथी को राजीव बहुत जल्दी साथ छोड़कर चले गये यार बहुत याद आओगे। हे प्रभु राजीव की पुण्य आत्मा शांति प्रदान करें और उनके परिवार को ये अपार कष्ट सहन करने की शक्ति दें।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'आज हमने अपना एक बेहतरीन साथी खो दिया। राजीव सातव जी साफ दिल वाले, ईमानदार, कांग्रेस के आद??्शों के प्रति प्रतिबद्ध एवं भारत की जनता के प्रति समर्पित इंसान थे। ये मेरे लिए बहुत गहरे दुख का क्षण है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस मुश्किल समय में श्री राजीव सातव जी की पत्नी एवं उनके बच्चों को इस कष्ट को सहने का साहस दें। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।