मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी का मतलब -भारतीय झगड़ा पार्टी, राशन घर पहुंचाने की बात कही तो केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे: रविशंकर पर सिसोदिया का पलटवार

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद पर दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया| सिसोदिया ने रविशंकर प्रसाद सरकार पर पलटवार करते हुए कहा,'केजरीवाल सरकार ने गरीब लोगों का…

बीजेपी का मतलब -भारतीय झगड़ा पार्टी, राशन घर पहुंचाने की बात कही तो केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे: रविशंकर पर सिसोदिया का पलटवार
बीजेपी का मतलब -भारतीय झगड़ा पार्टी, राशन घर पहुंचाने की बात कही तो केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे: रविशंकर पर सिसोदिया का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद पर दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया| सिसोदिया ने रविशंकर प्रसाद सरकार पर पलटवार करते हुए कहा,'केजरीवाल  सरकार ने गरीब लोगों का राशन घर पहुंचाने की बात की तो आज केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे|



रविशंकर प्रसाद के ''केजरीवाल ऑक्सीजन पहुंचा नहीं सके, घर-घर अन्न की बात कर रहे हैं'' बयान पर दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,'ऑक्सीजन, राशन, परीक्षा या वैक्सीन का मसला हो, सभी में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। अरविंद केजरीवाल ने गरीब लोगों का राशन घर पहुंचाने की बात कही थी तो आज केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे|



उन्होंने कहा,''केंद्र सरकार के मंत्रियों के पास केवल एक ही काम - केजरीवाल जी को गाली देना। केंद्रीय मंत्री- राष्ट्र निर्माण की बात नहीं करते, देश के लोगों की बात नहीं करते।सुबह-शाम केजरीवाल जी और राजनीतिक विरोधी पार्टियों की सरकारों को गाली देते है।




उन्होंने कहा'''''SC की लताड़ के बिना मोदी सरकार नहीं करती कोई काम! 

SC की डांट के बाद Oxygen Supply सुधारी

 SC में Board Exam का मामला गया तो परीक्षा Cancel हुई 

SC की डांट से Vaccine देने को तैयार हुए केंद्रीय मंत्री 

काम करने की जगह केजरीवाल जी और राज्य सरकारों को गाली देते है'''




सिसोदिया ने कहा,'केजरीवाल जी ने राशन पर एक ही बात कही- अगर Pizza की Home Delivery हो सकती है तो गरीब के घर राशन की Delivery क्यों नहीं हो सकती? लेकिन केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गलौच करते है अगर IIT से पढ़ा CM सोच रहा है कि राशन गरीब के घर पहुँच जाए तो इसमें आपको क्या Problem है?|




उन्होंने कहा,''BJP का मतलब है-Bhartiya Jhagda Party | देश के लोग ऐसी केंद्र सरकार से तंग आ चुके है जो राज्य सरकारों को गाली देती है। गरीबों के घर राशन पहुँचाना पुण्य का काम लेकिन केंद्रीय मंत्री गाली देते है। BJP का नाम 'Bhartiya Jhagda Party' होना चाहिए|




बता दें कि,''दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पलटवार करते हुए कहा,' सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है|उन्होंने कहा,'' राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना में केवल स्कैम के गोते लगेंगे| राशन की होम डिलीवरी देखने में अच्छा लगता है लेकिन थोड़ा अंदर जाईये तो इसमें स्कैम के कितने गोते लगेंगे ये भी समझ में आ जायेगा।



बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा,'''अरविंद केजरीवाल हर घर अन्न की बात कर रहे हैं। ऑक्सीजन पहुंचा नहीं सके, मोहल्ला क्लीनिक दवा तो पहुंचा नहीं सके। दिल्ली सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।