मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी डूबती हुई नैया है, हम नहीं होंगे सवार: ओपी राजभर का हमला, बोले- 4 साल से योगी सरकार सिर्फ OBC/ST के अधिकारो को लूटी है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं| विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है| खबर है कि सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर से बी…

बीजेपी डूबती हुई नैया है, हम नहीं होंगे सवार: ओपी राजभर का हमला, बोले- 4 साल से योगी सरकार सिर्फ OBC/ST के अधिकारो को लूटी है
बीजेपी डूबती हुई नैया है, हम नहीं होंगे सवार: ओपी राजभर का हमला, बोले- 4 साल से योगी सरकार सिर्फ OBC/ST के अधिकारो को लूटी है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं| विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है| खबर है कि सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर से बीजेपी के नेताओं की बात चल रही है| इस काम में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल के कुछ बड़े नेताओं को काम पर लगाया है| ओपी राजभर बीजेपी से अलग होने के बाद लगातार हमलावर रहे हैं| राजभर बीजेपी को 'भारतीय झूठ पार्टी' तक कह चुके हैं| 



उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से शुरू हुई अटकलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सांसद अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद ने मुलाकात की है| इसे लेकर यूपी की सियासत में अटकलें शुरू हो गयी|



इस बीच भाजपा के साथ गठबंधन करने को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा, '' बीजेपी डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाए, पर हम सवार नहीं होंगे|  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सांसद अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद की मुलाकात के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ''भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाए, पर हम सवार नहीं होंगे।''



राजभर ने कहा, ''''भाजपा पिछड़ो का वोट कैसे मिले इसके लिए पिछड़ो के कुछ नेताओं को दिल्ली बुलाकर आश्वासन देना शुरू कर दी है,भाजपा (भारतीय झूठ पार्टी) पिछड़ों को हिस्सेदारी कब देगी,पिछड़ो का आरक्षण लूटने वाले बताए,सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट कब लागू होगी? अगर लागू नहीं हुआ तो 2022 में विदाई तय है।



ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा,''भाजपा डूबती हुई नैया है,जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाये पर हम सवार नहीं होंगे| जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ो की याद आती है जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तो बाहर से लाकर बना देते है,हम जिन मुद्दों को लेकर समझौता किये थे साठे चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ |



उन्होंने आगे लिखा, 'उ.प्र.में शिक्षक भर्ती में पिछड़ो का हक लुटा, पिछड़ो को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुह से पिछड़ो के बीच मे वोट मांगने आएंगी इनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़ा याद आते है। हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जो भी उप्र. में भाजपा को हराना चाहते है हम उनसे गठबंधन करने को तैयार है।



ओमप्रकाश राजभर ने कहा,' बाँदा कृषि विश्विद्यालय में 13 प्रोफेसरों की नियुक्ति में 11 एक ही जाति के लोगो रखा गया है,भाजपा में रहने वाले पिछड़े,दलित वर्ग के जितने मंत्री विधायक सांसद है,उनकी हैसियत नहीं है मुख्यमंत्री जी पूछे की आखिर एक जाति की ही नियुक्ति क्यों? पिछड़े दलित की हिस्सेदारी कहा गई।




राजभर ने कहा,'''4 साल से भाजपा सरकार सिर्फ OBC,दलित के अधिकारो को लूटी है,69000 शिक्षक भर्ती में महा घोटाला किया,12460 शिक्षक भर्ती पूरा नहीं किया। 68500 में भी OBC,दलितों को शिक्षक बनाने के नाम पर 4 साल से गोला देकर बहकाते रहे। समाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू नहीं किया,बस इनका वोट चाहिए।




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे| इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की| यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे लंबी रही| योगी आदित्यनाथ अमित शाह के आवास पर मौजूद ही थे कि अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल भी आवास पर पहुंचीं| उन्होंने अमित शाह के साथ बैठक की| पटेल प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्र सरकार में मंत्री थी लेकिन दूसरी बार जब वह प्रधानमंत्री बनें तो उन्होंने अपना दल की नेता को अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी|



सूत्रों की मानें तो अनुप्रिया ने केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश में भी संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में अपना दल के प्रतिनिधित्व को लेकर अमित शाह से बात की| यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रदेश के निगम और आयोग में पार्टी नेताओं को शामिल करने के लिए कहा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।